मैच के शुरूआती दो मिनट में पहला गोल करने के बाद भारत अगले 68 मिनट तक कोई भी गोल करने में कामयाब नहीं हो सका और उसे 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।
पेनाल्टी कार्नर की सहायता से मैच के पहले ही दो मिनट में सन्दीप सिंह ने पहला गोल किया। लेकिन उसके बाद कोई भी खिलाड़ी गोल करने में कामयाब नहीं हुआ। वहीं न्यूजीलैण्ड के एण्ड्र्यू हेवर्ड ने तेरहवें मिनट में ही पेनाल्टी कार्नर की सहायता से गोल कर स्कोर बराबर किया । 24 वें मिनट में फिलिप बरो ने अगला गोल किया। मैच के 35 वें मिनट में तीसरा गोल कर बढ़त बनाते हुए न्यूज़ीलैण्ड यह मैच जीतने में सफलता पाई।
इस मैच में हार के बाद भारत का आगे का सफर और भी मुश्किल हो गया है। ग्रुप बी में भारत के अलावा अन्य टीमें दक्षिण कोरिया, बेल्जियम और जर्मनी हैं।