भारतीय जूनियर हॉकी टीम के लिए संभावित 30 खिलाड़ियों का चयन (लीड-1)
दो दिन तक भारतीय खेल प्राधिकरण के गोरा गांव स्थित मैदान में चली चयन प्रक्रिया में देशभर के 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंतिम तौर पर चार गोलकीपर ,छह फुल बैक ,आठ मिडफील्डर, 12 फारवर्ड और 10 रिजर्व (स्टैंडबाय) खिलाड़ी चयनित किए गए हैं।
चयनित खिलाड़ियों में गोलकीपर धनविंदर सिंह, सुबोध तिरकी, नवीन कुमार, गजेंद्र चौहान, फुल बैक लवदीप सिंह, सुशील जेलेक्सो, चंदन सिंह ,रनदीप सिंह, अमित रोही दास, नीरज राठी , मिडफील्डर नोएल दोदरी ,सरोज बारला, बरकत सिंह, मनमीत सिंह, विचित्र सिंह, प्रदीप मोर, देवेंद्र बाल्मीकि और मनप्रीत सिंह का चयन हुआ है।
इसी तरह फारवर्ड खेलने वाले कंवल दीप सिंह, इमरान खान, हरमनजोत सिंह, ली जोन, नवनीत सागवान, तलविंदर सिंह, अंसेलम हेमरूम , सुखदेव सिंह, अशोक अंतिल, इमरान कुरैशी ,अमित कुमार और कौशल यादव का चयन संभावित खिलाड़ी के तौर पर हुआ है।
इसके अलावा 10 खिलाड़ियों उपराज सिंह , प्रमोद, डेविड डुंगडुंग , अनुरंजन तिरकी, अमनदीप सिंह, अमरुद श्रीवास, रमनदीप सिंह, गुरजंत सिंह, गुनासेकर और अरविंद को रिजर्व (स्टैंडबाय) में रखा गया है।
पिछले दिनों अंडर 18 हॉकी टीम के चुने गए संभावित खिलाड़ियों में से अधिकांश आयु सीमा के बाहर पाए गए थे, जिसके कारण पूरी चयन प्रक्रिया को ही रद्द कर दिया गया था। म्यांमार में होने वाले एशिया कप के लिए एक बार फिर टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हॉकी इंडिया ने चयन समिति में बदलाव कर इस बार बी.पी. गोविंदा, सीता मेहता, मधु यादव ,बलवीर सिंह और मुनीर सेठ को बतौर चयनकर्ता भेजा है, जबकि अजीत पाल सिंह तथा जफर इकबाल को पर्यवेक्षक के रूप भेजा गया है।
चयनकर्ताओं और पर्यवेक्षकों के सामने दो दिन तक देश भर के विभिन्न स्थानों से आए 90 खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। भारतीय खेल प्राधिकरण के गोरा गांव स्थित मैदान में चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को टीमों में बांटकर मैच भी खिलाए गए।
चयन समिति की सदस्य मधु यादव ने आईएएनएस को बताया कि इस बार खिलाड़ियों की उम्र को लेकर विशेष ध्यान रखा गया है। ट्रायल में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ी 18 से कम उम्र के हैं। उनकी डिजिटल फोटोग्राफी भी कराई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चयन प्रक्रिया में शामिल होने आए खिलाड़ी अपने उम्र प्रमाण पत्रों के साथ एक्सरे तक लेकर आए थे। वहीं चयनकर्ताओं ने भी खिलाड़ियों के चिकित्सकीय परीक्षण के इंतजाम किए थे। शिविर शुरू होने से पहले भी खिलाड़ियों चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications