Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

न्यूजीलैंड 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में (लीड-3)

मेहमान टीम ने 63 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रॉस टेलर और जेसी राइडर ने चौथे विकेट के लिए 85 रन जोड़कर अपनी टीम को मुश्किल से उबारने का काम किया।

टेलर जहां 70 रन बनाकर नाबाद लौटे वहीं राइडर 23 रन बनाकर आउट हुए। टेलर ने अपनी 118 गेंदों की पारी में नौ चौके लगाए हैं। उनके साथ ब्रेंडन मैक्लम पांच रन बनाकर नाबाद लौटे।

न्यूजीलैंड ने मार्टिन गुपटिल (35), टिम मिशिंटोस (5), डेनियल फ्लिन (13), जीतन पटेल (1) और राइडर के विकेट गंवाए हैं। मेहमान टीम श्रीलंका के पहली पारी के योग 416 से अभी भी 257 रन पीछे है जबकि उसके पास सिर्फ पांच विकेट सुरक्षति हैं।

श्रीलंका की ओर से थिलन तुषारा ने दो विकेट लिए हैं जबकि धम्मिका प्रसाद, रंजना हेराथ और स्टार स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने एक-एक सफलता हासिल की है।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही श्रीलंका क्रिकेट टीम की पहली पारी 416 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका के लिए थिलन समरवीरा ने सर्वाधिक 143 रन बनाए। समरवीरा ने 240 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौके और एक छक्का जड़ा।

इसके अलावा पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने ने भी 92 रनों की बेहद महत्वपूर्ण पारी खेली। जयवर्धने और समरवीरा ने चौथे विकेट के लिए 180 रन जोड़े।

मेजबान टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए थे। समरवीरा 78 और पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने 79 रन पर नाबाद लौटे थे।

दूसरे दिन का पहला विकेट जयवर्धने के रूप में गिरा, जो 92 रन बनाने के बाद पेवेलियन लौटे। जयवर्धने ने अपनी 234 गेंदों की पारी के दौरान आठ चौके लगाए। इसके बाद श्रीलंका ने चमारा कापूगेदेरा (35), प्रसन्ना जयवर्धने (17), हेराथ (0), प्रसाद (6), तुषारा (0) और समरवीरा के विकेट गंवाए।

न्यूजीलैंड की ओर से पटेल ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि कप्तान डेनियल विटोरी ने तीन और इयान ओ' ब्रायन ने दो सफलताएं हासिल कीं। दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 की बढ़त बना चुकी है। उसने गॉल में खेला गया पहला टेस्ट मैच 202 रनों से जीता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+