For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

हॉकी खिलाडियों के समर्थन में शाहरुख़

हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता शाहरुख़ ख़ान भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों की बग़ावत का समर्थन कर रहे हैं. शाहरुख़ खान ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर हॉकी खिलाड़ियों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है और खिलाड़ियों को सांत्वना भी दी है.

बुरे दौर से गुज़र रही भारतीय हॉकी में विश्व कप से पहले शुक्रवार को एक और विवाद खड़ा हो गया. कप्तान राजपाल सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने पुणे में चल रहे अभ्यास सत्र का बहिष्कार कर दिया. खिलाड़ियों की मांग है कि वे इतने मैच खेलते हैं और उन्हें कोई प्रोत्साहन राशि नहीं दी जाती.

इस घटनक्रम पर शाहरुख़ खान ने ट्वीटर पर टिप्पणी की है और अपने संदेश में हॉकी खिलाड़ियों की हालत पर चिंता जताई. उन्होंने कहा, "मुझे भारतीय हॉकी टीम की स्थिति बहुत भयावह लगती है. देश के लिए खेलना और और एक ऐसे खेल में जो हमारा राष्ट्रीय खेल है, और उसके बाद तनख्वाह की मांग करना. इसके बाद हमें शिकायत रहती है कि हम स्वर्ण पदक नहीं जीत पाते!."

शाहरुख़ ख़ान ख़ुद भी अपने युवा दिनों में हॉकी के खिलाड़ी रह चुके हैं और भारतीय हॉकी की दयनीय दशा को उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म 'चक दे इंडिया' में भी दिखाने की कोशिश की थी.

इस फ़िल्म में भी शाहरुख़ का क़िरदार एक ऐसे खिलाड़ी का था जिसे टीम से निकाल दिया जाता है और बाद में यही खिलाड़ी भारतीय महिला हॉकी टीम का कोच बनकर भारत को चैम्पियन बनवाता है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+