बरेली। भारतीय हॉकी का उभरता सितारा सिमरनजीत का रुहेलखंड मंडल से गहरा रिस्ता है। सिमरनजीत रुहेलखंड मंडल स्थित पीलीभीत के गांव मझारा के रहने वाले हैं।
वहीं सिमरनजीत का ननिहाल मंडल क बरेली जिले स्थित गांव बेहड़ी में है । कभी बेहड़ी के खेतों में हॉकी के गुण सीखने वाले सिमरनजीत के लिए यह जगह बेहद खास है। जब भी सिमरन को मौका मिलता है वो यहां जरूर आते है।
कोच से चिंगारी निकलने की शिकायत पर रेलवे ने नहीं दिया ध्यान, जबरन रवाना कर दी ट्रेन
सिमरन ने रविवार को खेले गए हॉकी जूनियर वर्डकप में बेल्जियम के खिलाफ गोल दागकर भारत को विश्व विजेता बनाया था।
यूपी विधानसभा चुनाव 2017: 390 सीटों पर चुनाव लड़ेगी राजपाल यादव की पार्टी
जैसे की भारत की विजय की खबर बरेली के बहेड़ी पहुंची बैसे ही सिमरन के ननिहाल के लोगों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
बहेड़ी में रहने वाले सिमरन के मामा सरदार दर्शन सिंह ने मीडिया को बताया कि उन्हें विश्वास था की सिमरन जरूर कमाल करेगा और अपने देश को वर्ल्डकप दिलाएगा।
बता दें कि रविवार (19 दिसंबर) को प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित धयानचंद स्टेडियम में खेले गए जूनियर हॉकी वर्डकप मैच में पहला गोल गुरजंट सिंह ने किया वहीं बेल्जियम की टीम ने एक गोल करके मैच को बराबरी पर ला दिया था।
मैच आखिरी समय में था तभी सिमरन ने गोल दागकर जूनियर वर्ल्डकप भारत के नाम कर दिया।
पूरे टूर्नामेंट में सिमरन का फार्म शानदार रहा। इस जीत के बाद सिमरन नाम उन खिलाडियों के कतार में जुड़ गया है जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर बरेली मंडल का नाम ऊँचा किया है।