पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक चिकित्सकों ने यूनुस को तीन दिनों तक आराम की सलाह दी है। यूनुस अगले दो अभ्यास मैचों में खेल पाएंगे या नहीं, यह तय नहीं हो सका है।
यूनुस को लगी चोट के बावजूद पाकिस्तानी टीम ने अपने पहले अभ्यास मैच में श्रीलंका को 108 रनों से पराजित कर दिया। बल्लेबाजी करते हुए यूनुस सिर्फ नौ रन बना सके।
चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मुकाबले 22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। प्रतियोगिता के लीग दौर में पाकिस्तान की पहली भिड़ंत चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के साथ 26 सितंबर को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।