रद्द हो सकता है IPL 2020, आईपीएल फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने दी बड़ी जानकारी
नई दिल्ली। कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विश्व में लगभग सभी खेल प्रतियोगिताएं या तो स्थगित कर दी गई हैं या उन्हें रद्द कर दिया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल को भी 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है। पहले ये टूर्नामेंट 29 मार्च से शुरू होना था।लेकिन अब आईपीएल पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि आईपीएल को रद्द किया जा सकता है।
आईपीएल फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सोमवार (यानी कि आज) शाम 6:00 बजे सभी फ्रेंचाइजी अधिकारी कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए जुड़ेगे जहां आईपीएल के आयोजन पर चर्चा की जाएगी।
अधिकारी, ' हम आज शाम कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए जुड़ेंगे और पूरी स्थिति पर चर्चा करेंगे। स्कूल, कॉलेज, मॉल और सिनेमा हॉल को बंद कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देश के बाद जिम पर भी पाबंदी लगा दी गई है। ऐसी स्थिति में हमें आईपीएल के इस सीजन को रद्द करना पड़ सकता है।'
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि हमने बीसीसीआई के साथ सर्वसम्मत से ये फैसला लिया था कि हमारे लिए सुरक्षा सबसे पहले है। और हम इस बारे में एक साथ फैसला लेंगे। इस अधिकारी ने कहा कि अगर स्थिति अच्छी नहीं हुई तो हमारे पास इसके रद्द करने के अलावा और कोई चारा नहीं है।अधिकारी ने कहा, ' देखिए हमें लगभग 15-20 करोड़ का नुकसान होगा जिसमें सैलरी आदि शामिल है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
