मैच के दाैरान शराबी शख्स ने विदेशी जोड़े को किया परेशान, वीडियो देख भड़के लोग
नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल हैं जिसमें दर्शक अपने दोस्तों के साथ लुफ्त उठाने के लिए स्टेडियम में मैच देखने चले आते हैं। कई कपल भी एकसाथ बैठकर मैच देखते हैं। चाहे वो किसी भी देश से संबंधित हों लेकिन मैच कोई भी हो वो देखना पसंद करते हैं। श्रीलंका-विंडीज के बीच 2 टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच के दाैरान स्टेडियम में एक शराबी द्वारा ऐसी हरकत देखने को मिली जिसने शर्मसार कर दिया। एक शराबी शख्स एक विदेशी जोड़े को मैच के दाैरान परेशान करता देखा गया।
इस घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो देख लोग भड़क गए, क्योंकि शराबी शख्स श्रीलंका टीम का फैन था। वहीं कपल भी श्रीलंका को सपोर्ट कर रहा था लेकिन बावजूद इसे शराबी शख्स कपल पर भड़कता हुआ नजर आया। शख्स इसलिए कपल पर भड़का, क्योंकि लड़की ने अपने शरीर पर श्रीलंका का राष्ट्रीय ध्वज लपेटा हुआ था। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ये शख्स कपल पर बरस रहा है। जब ये वीडियो वायरल हुआ तो एक प्रशंसक ने इस कपल से उस शराबी शख्स द्वारा की गई हरकत के कारण माफी मांगी।
प्रशंसक ने लिखा कि SL और WI के बीच हाल के मैचों में से एक के दौरान एक शराबी द्वारा एक पर्यटक युगल जो SL का समर्थन कर रहा था, परेशान किया गया था। जाहिरा तौर पर, शराबी पागल था क्योंकि महिला ने अपने शरीर के चारों ओर एसएल ध्वज लपेट रखा था, इसलिए वो भड़का। यह पूर्ण बकवास है क्योंकि हम अक्सर अन्य राष्ट्रों के समर्थकों को भी ऐसा ही करते देखते हैं। अधिकारियों द्वारा जांच अभी चल रही है। वीडियो फेसबुक और ट्विटर पर वायरल हो गया है और SL प्रशंसकों ने सामूहिक रूप से इस शर्मनाक व्यवहार की निंदा की है और विदेशी जोड़े के लिए न्याय की मांग की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

