ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' से मिली जानकारी के मुताबिक एवर्टन ने इस करार के बदले बिलालेतदिनोव को कितनी राशि दी है, इसका खुलासा नहीं हो सका है।
टीम से जुड़ने के बावजूद 24 साल के बिलालेतदिनोव गुरुवार को सिगमा ओलोमॉक क्लब के साथ खेले जाने वाले यूरोप लीग प्ले-ऑफ मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे।
बिलालेतदिनोव के पहली बार एवर्टन के लिए आगामी रविवार को विगान एथलेटिक क्लब के साथ होने वाले प्रीमियरशिप मुकाबले में खेलने के आसार हैं। इस दौरान उन पर एवर्टन को प्रीमियरशिप में अग्रणी स्थान दिलाने का दबाव होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।