For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: पीएम मोदी ने बताया, आज फोन पर मनप्रीत की आवाज तेज और दमदार थी

नई दिल्लीः भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो ओलंपिक में गए भारतीय दल को करीब से फॉलो कर रहे हैं और देश की ओलंपिक में जीत पर तुरंत अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। भारत को 5 अगस्त के दिन ओलंपिक 2020 में एक ऐतिहासिक दिन मिला जब पुरुषों की हॉकी टीम ने 1980 के बाद देश को पहला हॉकी ओलंपिक मेडल जीत कर दिया। भारत ने ब्रॉन्ज मेडल के इस मैच में जर्मनी को 5-4 से मात देकर फिर से अपने सुनहरे इतिहास का पन्ना खोल दिया है।

पहले ट्वीट किया फिर फोन कर बधाई दी-

पहले ट्वीट किया फिर फोन कर बधाई दी-

निश्चित तौर पर देश के लिए यह बहुत बड़ी जीत है और प्रधानमंत्री ने सबसे पहले तो ट्वीट करके खिलाड़ियों को बधाई दी और बाद में हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह से फोन पर भी बात की। उन्होंने मनप्रीत सिंह से बात करते हुए हेड कोच ग्राहम रीड और असिस्टेंट कोच पीयूष दुबे से भी वार्तालाप किया। उन्होंने भारतीय टीम को विजेता होने और मेडल को घर पर लेकर आने की बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनप्रीत सिंह को यह भी कहा है कि आपने इतिहास लिख दिया है। साथ ही यह भी पता चला है कि प्रधानमंत्री को महसूस हुआ है मनप्रीत सिंह की आवाज आज तेज और बिल्कुल स्पष्ट थी जबकि भारत जब बेल्जियम से हारा था तो वे थोड़ा धीमी आवाज में हल्के से मुरझाए हुए बात कर रहे थे।

कामयाब हुई कप्तान की प्लानिंग, भारत में ही बनी ली थी टोक्यो की गर्मी से निपटने की योजना

मनप्रीत ने प्रधानमंत्री को लगातार प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया-

मनप्रीत ने प्रधानमंत्री को लगातार प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया-

मनप्रीत सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके लगातार प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया है।

बता दे जब भारत सेमीफाइनल मुकाबले में बेल्जियम से हारा था तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह मैच देख रहे थे और उन्होंने हार के बाद भी टीम को कहा था कि उन्होंने अपना बेस्ट दिया है। भारत इस मैच में बेल्जियम के खिलाफ 25 से हार गया था। हालांकि मोदी ने कहा था कि भारत को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है और भविष्य के अभियान के लिए टीम को उनकी शुभकामनाएं हमेशा रहेंगी।

प्रधानमंत्री के इन शब्दों के बाद भारतीय हॉकी टीम ने अपने प्रदर्शन में सभी देशवासियों की अपेक्षाओं को फिर से पूरा कर दिया है। यह एक बड़ा ओलंपिक मेडल है और निश्चित तौर पर भारत में हॉकी के लोकप्रिय होने की फिर से एक शुरुआत हो चुकी है।

अब 15 अगस्त को प्रधानमंत्री से मिलेंगे खिलाड़ी-

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के सभी ओलंपिक जाने वाले दल को 15 अगस्त को विशेष मेहमान के तौर पर आमंत्रित किया है और यह लोग लाल किले में एकजुट होंगे। 15 अगस्त के दिन दिल्ली में एक बार फिर से सभी भारतीय खिलाड़ियों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री यह भी कह चुके हैं कि वे टोक्यो से आने वाले खिलाड़ियों के साथ व्यक्तिगत तौर पर भी मुलाकात करेंगे। नरेंद्र मोदी ने भारतीय ओलंपिक दल से तब भी बात की थी जब वह टोक्यो रवाना हो रहा था लेकिन यह बातचीत वर्चुअल कॉन्फ्रेंस पर हुई थी और इसका सीधा प्रसारण भी किया गया था। इस बार टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय हॉकी टीम कप्तान मनप्रीत सिंह और महिला बॉक्सर मैरीकॉम ने भारतीय तिरंगे को लेकर चलने का काम किया, यह दोनों ध्वजवाहक थे।

Story first published: Thursday, August 5, 2021, 13:40 [IST]
Other articles published on Aug 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+