Tokyo 2020: इतिहास के सबसे जरूरी मैच में आखिरी मिनट तक लड़ी भारतीय महिला टीम, पदक का सपना बरकरार

Tokyo olympics
Photo Credit: PTI

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों में बुधवार को भारतीय महिला हॉकी टीम अपने इतिहास का सबसे जरूरी मैच खेलने उतरी, जिसमें जीत हासिल करने पर भारतीय महिला टीम गोल्ड मेडल के मैच के लिये फाइनल में पहुंच जाती। हालांकि भारतीय महिला टीम को इस अहम मैच में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन यह स्कोर लाइन भारतीय टीम की हिम्मत, जज्बे और लड़ाई की पूरी कहानी बयां नहीं करती है।

और पढ़ें: Tokyo 2020: आखिरी लम्हों में चित्त कर सेमीफाइनल जीते रवि कुमार, भारत के लिये पक्का हुआ चौथा ओलंपिक पदक

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मैच में उलटफेर कर 1-0 की स्कोर लाइन से जीत हासिल करने वाली भारतीय महिला टीम इस मैच में उसी आत्म-विश्वास के साथ उतरी और पहले क्वार्टर के दूसरे ही मिनट में गोल कर अपने जज्बे का परिचय दिया। भारतीय महिला टीम के लिये यह गोल गुरजीत कौर ने किया और पहले ही मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर ओलंपिक का अपना दूसरा गोल दागा।

और पढ़ें: Tokyo 2020: ओलंपिक में नजर आएगा क्रिकेट जैसा रोमांच, जब फाइनल में पाकिस्तान से होगा खिताबी मुकाबला

पहले ही मिनट में भारत ने दागा गोल

पहले ही मिनट में भारत ने दागा गोल

भारतीय टीम ने इस पूरे क्वार्टर में शानदार डिफेंस और अटैक का कॉम्बिनेशन दिखाया और अर्जेंटीना की टीम को बैकफुट पर रखा। हालांकि अर्जेंटीना की टीम ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत भारतीय प्लान के साथ की और भारतीय महिला टीम की तर्ज पर अटैक शुरू किया। इसका फायदा अर्जेंटीना को पहले ही मिनट में मिल गया। अर्जेंटीना की महििला हॉकी टीम ने दूसरे क्वार्टर के पहले मिनट में भारत के खिलाफ पेनाल्टी कॉर्नर हासिल कर गोल दागा और स्कोर बराबर कर दिया।

बराबरी का गोल होने के बाद भारतीय महिला टीम थोड़ा सा घबरा गई और ऐसा लगा जैसे वो अपना प्लान भूल गई हो, हालांकि 5 मिनट के खेल के बाद भारतीय महिला टीम ने फिर से खुद को एकजुट किया और अर्जेंटीना पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। नतीजन भारत के लिये सलीमा टेटे ने 11वें मिनट में दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया, हालांकि इस बार गुरजीत कौर अर्जेंटीना के डिफेंस को भेद पाने में नाकाम रही और गोल नहीं कर सकी। भारतीय टीम को इसी दौरान तीसरा पेनाल्टी कॉर्नर भी मिला लेकिन गेंद को रोकने के बाद गुरजीत कौर से बड़ी गलती हुई और शॉट लगाते हुए उनकी हॉकी स्टिक फिसल गई और भारत ने फिर से बढ़त का मौका गंवा दिया।

गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा

गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा

अर्जेंटीना की टीम ने दूसरे क्वार्टर के आखिरी मिनटों में सुशीला देवी से गलती कराकर तीसरा पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन सविता पुनिया ने बचाव कर अर्जेंटीना को बढ़त लेने से रोक दिया। ओलंपिक जैसे बड़े स्टेज पर किसी भी टीम के लिये फाइनल में जगह बनाने के लिये बड़े मैचों का अनुभव होना जरूरी है और दूसरे क्वार्टर में भारतीय महिला टीम के पास उसी की कमी नजर आई।

भारतीय महिला टीम तीसरे क्वार्टर में वेट एंड वॉच की रणनीति से खेलती नजर आई लेकिन उसे इस प्लान का खामियाजा भुगतना पड़ गया। चौथे मिनट में अर्जेंटीना की टीम ने चौथा पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किये जिसे भारत सेव करने में कामयाब तो रहा लेकिन अगले ही मिनट 5वां पेनाल्टी कॉर्नर दे डाला। भारतीय महिला टीम के लिय कॉर्नर परेशानी लेकर आया जिसे गोल में तब्दील कर अर्जेंटीना की कप्तान ने बढ़त को 2-1 कर दिया। इस गोल के लिये अंपायर ने रेफरल लिया लेकिन फैसला अर्जेंटीना के पक्ष में आया।

ब्रॉन्ज मेडल के लिये ग्रेट ब्रिटेन से होगा सामना

ब्रॉन्ज मेडल के लिये ग्रेट ब्रिटेन से होगा सामना

इसके बाद से अर्जेंटीना की टीम ने लगातार भारतीय टीम की कोशिशों को रोकने का काम किया और आखिरी मिनट तक बढ़त को बरकरार रख फाइनल का टिकट कटाया। भारतीय महिला टीम ने चौथे क्वार्टर में वो खेल दिखाया जो वो अगर तीसरे या दूसरे क्वार्टर में दिखाती तो शायद नतीजा कुछ और होता। मैच के खत्म होने से 17 सेकेंड पहले भारतीय टीम ने दूसरे गोल का मौका बनाया लेकिन गेंद को विरोधी टीम के नेटस में डालने में नाकामयाब रही।

भारतीय टीम ने अपने हॉकी के इतिहास के सबसे जरूरी मैच में नायकों वाला खेल दिखाया और बता दिया है कि महिला टीम का भविष्य उज्जवल है। भारतीय टीम ने 3 हार के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया लेकिन पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। अब भी भारतीय टीम का ओलंपिक में पदक जीतने का सपना बरकरार है, हालांकि उसके लिये उसे ब्रॉन्ज मेडल मैच में ग्रेट ब्रिटेन की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। ग्रेट ब्रिटेन पहले भी इस टूर्नामेंट में भारत को मात दे चुका है लेकिन ऐसे शानदार सेमीफाइनल मैच के बाद भारतीय महिला टीम एक नये रूप में खेलती नजर आयेगी।

Story first published: Wednesday, August 4, 2021, 18:03 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+