Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत बेल्जियम से, जानिए क्यों टीम इंडिया के लिए है मुश्किल चुनौती

टोक्यो, 02 अगस्त। भारतीय पुरुषों की हॉकी टीम में ओलंपिक में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। इस जीत के साथ ही भारत को एक और मेडल की उम्मीद जग गई है। लेकिन सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बेल्जियम से होगा जोकि काफी मुश्किल चुनौती होने जा रहा है। टोक्यो ओलंपिक में बेल्जियम के सफर की बात करें तो स्पेन को 3-1 से हराकर बेल्जियम की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। भारत और बेल्जियम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 3 अगस्त को होगा और यह काफी रोमांचक मैच होने वाला है। भारत की रैंकिंग हॉकी में 3 है जबकि बेल्जियम की नंबर 2 है, दोनों ही टीमें गोल्ड मेडल की दावेदारी को मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

बड़ी उपलब्धियां
बेल्जियम की अबतक की बड़ी जीत की बात करें तो ओलंपिक में दो बार टीम मेडल जीत चुकी है। 1920 में बेल्जियम की टीम ने कांस्य पदक जीता था जबकि 2016 में रजत पदक अपने नाम किया था। वहीं 2018 विश्वकप में टीम चैंपियन रही थी। इसके अलावा यूरोपियन चैंपियनशिप में 2019 में गोल्ड मेडल, 2013, 2017 में सिल्वर मेडल, 2007 और 2021 में कांस्य पदक जीता था। एफआईएच प्रो लीग में 2020-21 में पहले पायदान पर रही थी बेल्जियम की टीम जबकि 2019 में दूसरे पायदान पर रही थी।

टोक्यो ओलंपिक का सफर

टोक्यो ओलंपिक में टीम के सफर की बात करें तो पूल स्टेज में चार मैचों में जीत दर्ज की है जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ था। नीदरलैंड के खिलाफ 3-1, जर्मनी के खिलाफ 3-1, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9-4, कनाडा के खिलाफ 9-1 से जीत दर्ज की थी। जबकि ग्रेट ब्रिटेन के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला था। क्वार्टर फाइनल में स्पेन को 3-1 से मात दी थी।। टीम के स्टार खिलाड़ियों की बात करें तो एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स, सेबेस्टियन डॉकियर, जॉन-जॉन डोहमेन अहम खिलाड़ी हैं, जिनपर भारत के खिलाफ मैच में नजर रहेगी।

बेल्जियम टीम
आर्थर वैन डोरेन, जॉन-जॉन डोहमेन, फ्लोरेंट वैन ओबेल, सेबेस्टियन डोकियर, सेड्रिक चार्लियर, गौथियर बोकार्ड, निकोलस डी कर्पेल, ऑगस्टिन मरमैंस, एलेग्जेंडर हेंड्रिक्स, थॉमस ब्रील्स (कीपर), फेलिक्स वेरोनिक, विंसेद वैंसेच, साइमन गॉगनॉर्ड, आर्थर डी स्लूवर, एंटोनी किना, लोइक ल्यूपर्ट, विक्टर वेगनेज, टॉम बूम
मुख्य कोच- शेन मैकलियोड

Story first published: Monday, August 2, 2021, 7:17 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+