Tokyo Olympics : जानिए कब-कितने बजे होगा महिला हॉकी टीम का सेमीफाइनल, यहां देखें लाइव
नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराने के बाद भारतीय महिला टीम को अब कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। भारतीय हॉकी इस साल के ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है। पुरुष और महिला दोनों टीमों सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं। रविवार को पुरुष टीम ने सेमीफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को 3-0 से हराकर प्रवेश किया तो महिला हॉकी टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है। अब सेमीफाइनल में अर्जेंटीना का सामना भारतीय महिलाओं से होगा।
महिला हॉकी टीम ने 1980 में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना शुरू किया था। 2016 में, 1980 के मास्को ओलंपिक के 36 साल बाद, भारतीय महिलाओं ने रियो ओलंपिक में भाग लिया। महिलाएं वहां एक भी मैच नहीं जीत सकीं थी, लेकिन इस साल के ओलंपिक में भी भारतीय महिलाओं ने शानदार शुरुआत की। लेकिन टीम की किस्मत भी काफी साथ देती दिखी। ग्रुप स्टेज में आखिरी दो मैच जीतकर भारतीय महिला सेमीफाइनल में पहुंची।

जानें कब-कितने बजे होगा शुरू मैच
कप्तान रानी रामपाल के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया को क्वार्टर फाइनल में हराने के बाद अब अर्जेंटीना का सामना भारतीय महिला टीम से होगा। अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल में जर्मनी को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। भारत और अर्जेंटीना के बीच सेमीफाइनल 4 अगस्त को खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। यह मैच भारत के लिए मुश्किल होने वाला है क्योंकि अर्जेंटीना की टीम के आक्रामक खेल से हर कोई वाकिफ है।

सेमीफाइनल मैच कहां देखें?
भारत में ओलंपिक 2021 का सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है। बेल्जियम के खिलाफ भारत का सेमीफाइनल मैच सोनी टेन 1, सोनी टेन 2, सोनी टेन 3, सोनी टेन 4 या सोनी सिक्स पर दिखाया जा सकता है। ऑनलाइन दर्शक सोनी लिव ऐप पर एक्शन को लाइव देख सकते हैं।

टीम का बढ़ा आत्मविश्वास
हालांकि, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच भारतीय महिलाओं के लिए मुश्किल माना जा रहा था। ऑस्ट्रेलियाई टीम को ज्यादा ताकतवर माना जाता था। इससे पहले तीन बार ओलंपिक जीत चुकी आस्ट्रेलिया ने इस साल ग्रुप चरण में सिर्फ एक गोल गंवाया है। दूसरी ओर, भारतीय महिला टीम ग्रुप चरण में सात गोल करके सेमीफाइनल में पहुंची। लेकिन इस मैच के चौथे क्वार्टर में भारतीय महिलाओं ने 60 मिनट तक कमाल की हॉकी दिखाकर मैच जीत लिया। इस जीत से भारतीय महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें सेमीफाइनल में निश्चित तौर पर फायदा होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
