For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo Olympics : देखिए वो एकमात्र गोल, जिससे हर भारतीय के चेहरे पर आई मुस्कान

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने तीन बार की गोल्ड मेडलिस्ट ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस जीत के साथ भारतीय महिलाओं ने पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया। मैच में हुए ऐतिहासिक एकमात्र गोल भारतीय ओलंपिक टीम की ओर से ट्वीट किया गया है। इस गोल ने हर भारतीय के चेहरे पर खुशी ला दी। मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम को 1-0 से हराया। भारत की ओर से गुरजीत कौर के एकमात्र गोल के वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमें कड़ा मैच खेल रही थीं। दोनों टीमें गोल करने की कोशिश कर रही थीं लेकिन पहले क्वार्टर में कोई भी गोल नहीं आया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस मैच में अपने बेहतरीन डिफेंस और आक्रामक आक्रमण का प्रदर्शन किया। उसके बाद दूसरे क्वार्टर में भारत के गुरजीत ने मैच का एकमात्र गोल किया और 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरी ओर, गोलकीपर सविता दीवार बन गई और ऑस्ट्रेलिया के हमलों को नाकाम कर दिया। ऑस्ट्रेलिया को 7 पेनल्टी काॅर्नर मिले, लेकिन सविता से सभी रोक दिए।

सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच भारतीय महिलाओं के लिए मुश्किल माना जा रहा था। दिग्गजों और जानकारों के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई टीम को ज्यादा ताकतवर माना जाता था। इससे पहले तीन बार ओलंपिक जीत चुकी आस्ट्रेलिया ने इस साल ग्रुप चरण में सिर्फ एक गोल खाया था। दूसरी ओर, भारतीय महिला टीम ग्रुप चरण में सात गोल करके सेमीफाइनल में पहुंची। लेकिन इस मैच के चौथे क्वार्टर में भारतीय महिलाओं ने 60 मिनट तक कमाल की हॉकी दिखाकर मैच जीत लिया।

भारतीय महिला टीम ने ऐतिहासिक जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम का सामना अर्जेंटीना से होगा। अर्जेंटीना ने जर्मनी को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच 4 अगस्त को खेला जाएगा।

Story first published: Monday, August 2, 2021, 14:21 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+