For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo Olympics : हाॅकी में वंदना कटारिया ने रचा इतिहास, भारत ने 4-3 से जीता मुकाबला

Tokyo Olympics 2020: India beat South Africa 4-3 to keep quarterfinal hopes alive | Oneindia Sports

टोक्यो । पूल-ए महिला हॉकी मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 4-3 से हारकर दूसरी जीत दर्ज की। टोक्यो ओलंपिक में भारत की यह दूसरी जीत है। यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा क्योंकि साउथ अफ्रीका बार-बार भारत की लीड को तोड़ रहा था। खास बात यह रही कि वंदना कटारिया ने ओलंपिक में नया इतिहास रच दिया है। वंदना ने तीन गोल दागे हैं। यह पहली बार हुआ है जब किसी भारतीय महिला हाॅकी प्लेयर ने ओलंपिक में किसी एक मुकाबले में गोल करने की हैट्रिक लगाई हो। उन्होंने चाैथे, 17वें और 49वें मिनट में तीन गोल करते हुए अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

इस जीत के साथ टीम की क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की उम्मीद भी कायम है, लेकिन उन्हें शाम को होने वाले ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड के बीच होने वाले मैच पर नजरें रखनी होंगी। इस मैच में यदि आयरलैंड हार जाती है तो भारतीय टीम को अंतिम-8 में खेलने का मौका मिल जाएगा।

पहला क्वार्टर 1-1 पर छूटा। वंदना कटारिया ने चाैथे ही मिनट में गोल दाग दिया था। फिर 15वें मिनट में अफ्रीकी टीम ने गोल दाग दिया। हालांकि दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने पकड़ बनाई थी, लेकिन कुछ गलतियां हुईं जिस कारण अफ्रीकी टीम को पहले हाफ का खेल खत्म होने तक 2-2 की बराबरी करने का माैका मिल गया।

भारतीय खिलाड़ियों ने तीसरे क्वार्टर में एक बार फिर जबरदस्त शुरुआत की। नेहा गोयल के गोल की मदद से भारत ने बढ़त 3-2 की बना ली। लेकिन फिर अफ्रीकी टीम ने गोल कर मैच 3-3 पहुंचाया। अंत में मैच के 49वें मिनट में वंदना कटारिया ने अपना तीसरा गोल करते हुए भारत को 4-3 की बढ़त बना दी। इसके बात साउथ अफ्रीका को अंत तक गोल करने का माैका नहीं मिला। साउथ अफ्रीका के लिटैरिन ग्लास्बी (15वें), कप्तान एरिन हंटर (30वें) और मारिजेन मरैस (39वें) ने गोल दागे।

Story first published: Saturday, July 31, 2021, 19:23 [IST]
Other articles published on Jul 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+