Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली के बचपन के कोच आए सामने, उनके 'गुस्सैल' व्यवहार पर दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी पर सवाल उठ रहे हैं कि वो आखिर क्यों पिछले लंबे समय से किस कारण फ्लाॅप चल रहे हैं। न्यूजीलैंड दाैरे पर कोहली खास नहीं कर सके। आलोचकों को बोलने का माैका उस समय फिर मिल गया जब आखिरी टेस्ट में कोहली दर्शकों को गुस्से में गाली सुनाते हुए दिखे। वीडियो वायरल हुआ तो उनके व्यवहार की कड़ी निंदा की जाने लगी। लेकिन इस बीच कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कोहली के 'गुस्सैल' व्यवहार पर सहमति जताते हुए बताया कि आखिर उनका आक्रामक रवैया उनके लिए क्यों जरूरी है।

आक्रामकता ही कोहली की ताकत

आक्रामकता ही कोहली की ताकत

दरअसल, कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा बचाव में आए हैं। उन्होंने मंगलवार एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा, ''जब वह (कोहली) देश के लिए उसी आक्रामकता के साथ अच्छा कर रहे होते हैं, तो सभी की सराहना होती है। मैंने हमेशा माना है कि हां, आक्रामकता उसकी ताकत है, लेकिन आक्रामकता और दुर्व्यवहा) के बीच एक पतली रेखा है। वह कभी भी उस रेखा को पार नहीं करता है, और उसे नहीं करना चाहिए। एग्रेसियन ने उसे अच्छा करने के लिए प्रेरित किया है।''

चिंता करने की जरूरत नहीं

चिंता करने की जरूरत नहीं

विराट कोहली का न्यूजीलैंड का भूलने वाला दौरा था जहां उन्होंने 9 मैचों (4 टी 20 आई, तीन वनडे, दो टेस्ट) में एक अर्धशतक के साथ केवल 218 रन बनाए। टेस्ट सीरीज की चार पारियों में दुनिया के नंबर एक वनडे बल्लेबाज और नंबर दो टेस्ट बल्लेबाज सिर्फ 38 रन बनाने में सफल रहे। उस बारे में बात करते हुए, शर्मा ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। 54 वर्षीय कोच ने कहा, ''हर खिलाड़ी बुरे दौर से गुजरता है। चिंता की कोई बात नहीं है। वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और जानता हैं कि क्या गलत हो रहा है। हम इस पर बात कर चुके हैं। वह जल्द वापसी करेंगे।'' वह एक शानदार खिलाड़ी है। आगामी (ODI) श्रृंखला (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ) में, वह दिखाएगा कि वह क्या करने में सक्षम है।''

कोहली के लिए खराब साबित हुए कीवी दाैरा

कोहली के लिए खराब साबित हुए कीवी दाैरा

न्यूजीलैंड दौरे में, विराट कोहली के नेतृत्व वाले भारत ने पांच टी 20 आई, तीन वनडे और दो टेस्ट खेले हैं और पांचवें टी20 को छोड़ दें तो कोहली ने इस दौरे के सभी मैच खेले हैं। हालांकि विराट कोहली ने पहले T20I में 45 रनों के साथ इस दौरे की शुरुआत की, और पहले ODI में 51 रन भी बनाए लेकिन वह इस दौरे की अन्य नौ पारियों में एक बस एक और 20+ नॉक (38) खेलने में सफल रहे। इस दौरे की अंतिम छह पारियों में, दाएं हाथ के बल्लेबाज ने क्रमशः 15, 9, 2, 19, 3 और 14 रन बनाए।

Story first published: Tuesday, March 3, 2020, 15:51 [IST]
Other articles published on Mar 3, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+