स्थानीय न्यू वांडर्स स्टेडियम में श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। कीवी टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ब्रेंडन मैक्कलम और जेसी राइडर ने संभलकर शुरुआत की और श्रीलंकाई गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।
दोनों ने पहले विकेट के लिए 125 रनों की सझेदारी की। राइडर ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 74 रन बनाए। मैक्कलम ने भी 46 रनों की पारी खेली।
दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कीवी टीम को रॉस टेलर और नेल ब्रूम के रूप में झटका लगा। खबर लिखे जाने तक कप्तान डेनियल विटोरी 35 और मार्टिन गुपटिल 23 रन बनाकर नाबाद थे। श्रीलंका की ओर से एंजेलो मैथ्यू और सनथ जयसूर्या ने दो-दो विकेट चटकाए।
गौरतलब है कि यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है। जो टीम हारेगी उसे टूर्नामेंट से बाहर जाना पड़ेगा। श्रीलंकाई टीम के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन इस मैच में नही खेल रहे हैं। उनकी जगह थिलन तुषारा को टीम में शामिल किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।