दरअसल, ट्विटर का उपयोग करने वाले एक व्यक्ति ने पिछले दिनों इसी वेबसाइट पर ही ब्रेसनन की एक भद्दी तस्वीर डाल दी थी। इसके जवाब में ब्रेसनन ने ट्विटर पर उस शख्स को अपशब्दों से भरा संदेश भेजा।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक ब्रेसनन की इस हरकत के बाद उन पर माफी मांगने का दबाव बढ़ गया है। उल्लेखनीय है कि काउंटी क्रिकेट में यॉर्कशायर की ओर से खेलने वाले ब्रेसनन फिलहाल चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका में हैं।
वैसे इस सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट का इस्तेमाल करने वाले ब्रेसनन इकलौते खिलाड़ी नहीं हैं। उनके साथी जिमी एंडरसन और ग्रीम स्वान भी ट्विटर का खूब उपयोग करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।