Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत ने श्रीलंका को हराया

नेहरु कप फुटबॉल के एक महत्वपूर्ण लीग मैच में भारत ने श्रीलंका को 3-1 से हराकर फ़ाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बरकरार रखी हैं.

भारत के लिए इस मैच में जीतना ज़रुरी था क्योंकि अगर भारत यह मैच हार जाता तो फिर फ़ाइनल में पहुंचना असंभव हो जाता.

भारत का अगला मैच टूर्नामेंट की बेहतरीन टीमों में से एक सीरिया के साथ है.

मैच की शुरुआत से ही भारत ने दबाव बनाए रखा और कप्तान बाइचूंग भूटिया ने खेल के 25वें मिनट में भारत को बढ़त दिला दी.

इसके बाद श्रीलंकाई टीम ने कई हमले किए लेकिन वो गोल बराबर करने में असफ़ल रहे.

मध्यांतर के बाद श्रीलंका के रुवान तिलके ने गोल कर के स्कोर बराबर कर दिया.

हालांकि इसके बाद भारतीय टीम ने ताबड़तोड़ दो गोल कर के जीत पक्की कर ली.

भारत की तरफ से दूसरा गोल गौरमांगी सिंह ने किया 69वें मिनट में जबकि आखिरी और निर्णायक गोल किया स्टीवन डायस ने खेल के 86वें मिनट में.

अब भारत को 29 अगस्त को सीरिया के ख़िलाफ़ मैच खेलना है और अगर भारत यह मैच ड्रा करता है तो भी उसे फ़ाइनल में स्थान मिल सकता है.

भारत ने दो साल पहले आयोजित नेहरु कप जीता था और इस बार वो कप का दावेदार भी है. हालांकि लेबनान ने पहले मैच में भारत को हराकर दर्शाया है कि वो भी कप का प्रबल दावेदार है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+