IPL होने की उम्मीद बढ़ी, साैरव गांगुली ने बताया कैसे करवाया जाएगा टूर्नामेंट
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) की सभी टीमों के मालिकों के साथ बीसीसीआई ने मुंबई में बैठक की। इस दाैरान आईपीएल को लेकर चर्चा हुई कि कोरोना वायरस के कारण ये हो पाएगा या नहीं। बीसीसीआई अध्यक्ष साैरव गांगुली ने मीटिंग के बाद बयान देते हुए साफ संकेत दिए हैं कि अभी मैनेजमेंट आईपीएल पूरी तरह से रद्द करने के इरादे में नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा पहले है, लेकिन आईपीएल होता भी है तो मैच कम करवाए जाएंगे।

हो सकता है छोटा IPL
गांगुली ने कहा, ''हम आईपीएल का आयोजन करना चाहते हैं लेकिन साथ ही हमें लोगों की सुरक्षा की भी चिंता है।'' गांगुली ने आगे बताया कि कैसे आईपीएल करवाया जा सकता है। जब उनसे पूछा गया कि क्या आईपीएल छोटा होगा। इसपर गांगुली ने कहा, ''ऐसा ही होगा क्योंकि 15 दिन वैसे भी बीत चुके होंगे। छोटा करना ही होगा। कितना छोटा होगा, यह मैं कह नहीं सकता। फिलहाल परिस्थिति पर नजर रखी जा रही है। हर सप्ताह हालात का जायजा लिया जाएगा।''

दो ग्रुप बंट सकते हैं
बोर्ड के सूत्र ने बताया कि आईपीएल के मैच कम करने के लेकर इसे दो ग्रुप में बांटकर कराने के विकल्पों पर बात की गई। खबर यह भी है कि बैठक में 2 से 3 राज्यों में ही आईपीएल मैच आयोजित करने पर भी चर्चा हुई ताकि खिलाड़ियों को ज्यादा यात्रा ना करने पड़े। आईपीएल मैचों में कटाैती करने पर भी विचार किया गया। जरूरत पड़ी तो विदेशी खिलाड़ियों को हटाया जा सकता है। खाली स्टेडियम में आईपीएल मैच खेले जाएं।

100 देशों में फैल चुका है वायरस
कोरोना वायरस संक्रमण चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ था और अब दुनिया के कम से कम 100 देशों तक पहुंच चुका है। अभी तक पूरी दुनिया में 1.2 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। भारत में कोरोना वायरस के 84 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा इंग्लैंड क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरे पर थी, लेकिन कोरोना वायरस को लेकर इन दोनों टीमों के बीच भी दो मैचों की टेस्ट सीरीज स्थगित कर दी गई। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच भी तीन मैचों की वनडे सीरीज पहले मैच के बाद स्थगित कर दी गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
