ऋषभ पंत घर में बैठकर बहा रहे हैं पसीना, BCCI ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली। माैजूदा समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस की दहशत से अपने-अपने घरों में बंद है। देश में जनता र्कफ्यू लगा है जो 14 अप्रैल तक रहेगा। केंद्र सरकार ने लोगों को घर से बाहर ना निकलने के कहा ताकि कोरोना वायरस को खत्म किया जा सके। ऐसे में लोग घरों में रहकर सावधानी बरत रहे हैं। वहीं करियर के खराब दौर से गुजर रहे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी इस समय घर पर ही समय बिता रहे हैं, मगर वह लॉक डाउन के समय को बर्बाद करना नहीं करना चाहते और घर के अंदर ही आईपीएल की तैयारियों में जुट गए हैं। वह अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दे रहे हैं।
बीसीसीआई ने पंत का वीडियो शेयर किया। जिसमें वह वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करने के साथ ही बीसीसीआई ने लिखा कि इनडोर वर्कआउट में देखिए। पंत घर में ट्रेडमिल पर रनिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं और बाकी सभी एक्सरसाइज कर रहे हैं।
पंत पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगाए गए 21 दिनों के लॉकडाउन का समर्थन किया था और लोगों से घर में ही रहने की अपील की थी। पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में प्रभातिव करने में असफल रहे थे। वह भी बाकी भारतीय बल्लेबाजों की तरह संघर्ष करते नजर आए थे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट लगने के बाद उनकी जगह पर केएल राहुल को विकेटकीपिंग का मौका दिया गया। राहुल ने बल्ले और विकेटकीपिंग दोनों से ही प्रभावित किया. इसके बाद तो पंत के करियर पर ही तलवार लटक गई। न्यूजीलैंड दौरे पर भी टी20 और वनडे में राहुल ने ही जिम्मेदारी संभाली थी। न्यूजीलैंड के निराशजनक दौरे के बाद पंत की नजर आईपीएल पर थी, मगर कोरोना वायरस के कारण उसे भी 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
