आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज रिकी पोंटिंग 35 और वाटसन 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। आस्ट्रेलिया का पहला विकेट पैने के रूप में गिरा। वह ओनियन की गेंद पर डेविस को कैच दे बैठे।
इससे पहले इंग्लैंड के कैप्टन एंड्रयू स्ट्रास ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 47.4 ओवर में 257 रन बनाकर आउट हो गई। इंग्लैंड की शुरुआत हालांकि खराब रही। तीन ओवर के खेल में ही उसने अपने दो महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए थे। लेकिन बाद में टिम ब्रेसनैन और ल्यूक राइट ने 107 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को मुश्किलों से उबार लिया।
इंग्लैंड के बल्लेबाज टिम ब्रेसनैन ने 80, ल्यूक राइट ने 48, कोलिंगवुड ने 34 और डेनली ने 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
इंग्लैंड का पहला विकेट स्ट्रास (14) के रूप में गिरा। सिडल की गेंद पर वह होप्स के हाथों कैच आउट हुए। ओवेश शाह ब्रेट ली की गेंद पर पैने को कैच दे बैठे। शाह खाता भी नहीं खोल सके।
पॉल कोलिंगवुड (34) और जो डेनली (36) ने हालांकि संभलकर खेलना शुरू किया लेकिन वे भी टिक नहीं सके। कोलिंगवुड जानसन की गेंद पर विकेटकीपर पैने को कैच दे बैठे और डेनली सिडल की गेंद पर पैने को कैच थमा बैठे। उस वक्त टीम का कुल योग 91 था।
इसके बाद खेलने आए डेविस अभी पांच ही रन बना पाए थे कि वाटसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद वाटसन ने मोर्गन को भी नौ रन के निजी योग पर चलता कर दिया और टीम को छठा विकेट दिला दिया। ल्यूक राइट 48 रन बनाकर सिडल की गेंद पर पैने के हाथों कैच आउट हुए। ब्रेसनैन ने 80 रन बनाए और वह ब्रेट ली की गेंद पर बोल्ड हो गए। स्वान 18 के निजी योग पर रन आउट हो गए। ओनियन एक रन बनाकर रन आउट हो गए। एंडरसन पांच रन बनाकर नाबाद रहे।
आस्ट्रेलिया के गेंदबाज सिडल ने तीन, ब्रेट ली और वाटसन ने दो-दो विकेट हासिल किए जबकि जानसन और एक विकेट मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।