प्रधानमंत्री ने भारतीय फुटबाल टीम को बधाई दी
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, "इस शानदार जीत पर आप सबको बधाई। आपने बेहतरीन खेल दिखाया। पूरे देश को आप पर नाज है। मुझे उम्मीद है कि इस जीत से देश भर के महिला और पुरुष खिलाड़ियो को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।"
भारत ने सोमवार को अंबेडकर स्टेडियम में 20,000 दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए खिताबी मुकाबले में सीरिया को 6-5 से पराजित किया। मैच का फैसला पैनाल्टी शूटआउट के माध्यम से हुआ।
निर्धारित समय की समाप्ति के बाद दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर थीं। इसके बाद अतिरिक्त समय में दोनोंे टीमों का स्कोर 1-1 रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए पेनाल्टी शूटआउट किया गया।
भारतीय गोलकीपर सुब्रत पॉल ने पेनाल्टी शूटआउट में तीन गोल बचाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।
भारत ने लगातार दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा किया। भारत ने अंबेडकर स्टेडियम में ही 2007 में खेले गए खिताबी मुकाबले में सीरिया को 1-0 से हराकर पहली बार यह खिताब जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications