स्पेनिश लीग के शीर्ष पर रहना चाहता है रियल मेड्रिड
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रियल ने नए सत्र के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, काका और करीम बेंजेमा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 36.62 करोड़ डॉलर खर्च किए हैं।
जाहिर तौर पर सिर्फ तीन खिलाड़ियों के लिए इतनी बड़ी रकम खर्च करने के बाद यह क्लब हर हाल में पहले स्थान पर रहना चाहेगा। पहले स्थान पर आने और लीग चैंपियन बनने से ही उसे इससे अधिक राशि की कमाई हो सकेगी।
शनिवार को खेले जाने वाले पहले स्पेनिश लीग मुकाबले में रियल की भिड़ंत डेपोरटीवो कोरूना से होनी है। कोरूना ने नए सत्र के लिए रियल द्वारा खर्च की गई कुल राशि का पांच प्रतिशत भी नए खिलाड़ियों के लिए खर्च नहीं किया है।
रियल के पहले मैच के दौरान मुख्य अतिथि होंगे, विश्व के सबसे तेज धावक जमैका के एथलीट उसैन बोल्ट। बोल्ट रियल के बड़े प्रशंसक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications