Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विटोरी का शतक, न्यूजीलैंड का संघर्ष जारी (लीड-2)

494 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा कर रही मेहमान टीम ने खबर लिखे जाने तक आठ विकेट के नुकसान पर 367 रन बना लिए थे।

विटोरी 154 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 112 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि इयान ओ' ब्रायन 10 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। दोनों बल्लेबाज अब तक 50 रनों की नाबाद साझेदारी कर चुके हैं।

विटोरी ने 139 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से अपने करियर का चौथा टेस्ट शतक लगाया। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 127 रनों की जरूरत है जबकि उसे दो विकेट सुरक्षित हैं। न्यूजीलैंड को अभी 36 ओवरों तक बल्लेबाजी करनी है।

न्यूजीलैंड का सातवां विकेट हरफनमौला जैकब ओरम के रूप में गिरा था। ओरम 148 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 56 रन बनाकर पेवेलिटन लौटे।

ओरम और विटोरी ने सातवें विकेट के लिए 124 रन जोड़े। आठवें विकेट के रूप में जीतन पटेल पेवेलियन लौटे। पटेल ने 12 रन बनाए।

चौथे दिन के स्कोर छह विकेट पर 182 रनों से आगे खेलते हुए पांचवे दिन विटोरी और ओरम ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए।

मेजबान टीम ने चौथे दिन अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 311 रनों पर घोषित कर दी थी। दूसरी पारी में श्रीलंका की ओर कुमार संगकारा 109 रन बनाकर पेवेलियन लौटे थे। माहेला जयवर्धने 79 और थिलन समरवीरा 25 रन बनाकर आउट हुए थे।

न्यूजीलैंड की ओर से विटोरी और पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए थे। इससे पहले खेल के तीसरे दिन मेहमान कीवी टीम अपनी पहली पारी में 234 रनों पर सिमट गई थी। श्रीलंका ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे।

गौरतलब है कि दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका 1-0 से बढ़त बनाए हुए है। उसने गॉल में खेला गया पहला टेस्ट मैच 202 रनों से जीता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+