कोर्ट में घुसकर नडाल को किया किस
न्यूयार्क। साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के दौरान उस समय खिलाड़ियों की सुरक्षा में सेंध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया जब एक पुरुष टेनिस प्रेमी ने कोर्ट में घुसकर स्पेन के खिलाड़ी राफेल नडाल का चुंबन ले लिया।
वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक वैसे तो इस घटना को एक दीवाने टेनिस प्रेमी की मामूली हरकत के तौर पर देखा जा सकता है लेकिन पिछले कुछ वर्षो के दौरान टेनिस खिलाड़ियों पर हुए हमलों के मद्देनजर इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
यह घटना मंगलवार की है। नडाल सेंटर कोर्ट पर हुए मुकाबले में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को हराने के बाद अपनी कुर्सी पर बैठे आराम कर रहे थे। ठीक उसी समय दर्शक दीर्घा में बैठा एक व्यक्ति सुरक्षा घेरे को तोड़ता हुआ नडाल के पास पहुंचा और पीछे से उनके गाल पर चुंबन दे दिया।
नडाल को कोई शिकायत नहीं
नडाल ने इस घटना को काफी सहजता से लिया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को तत्काल अपने कब्जे में ले लिया। नडाल ने कहा, "मुझे उस व्यक्ति से कोई शिकायत नहीं। वह व्यक्ति काफी अच्छा इंसान है। उसने कहा कि वह मेरा बहुत बड़ा प्रशंसक है और मुझसे बेहद प्यार करता है।"
इस साल टेनिस कोर्ट पर यह इस तरह की दूसरी घटना है। मई में पेरिस में खेले गए फ्रेंच ओपन के दौरान एक व्यक्ति ने कोर्ट में घुसकर स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी रोजर फेडरर को टोपी पहनाने की कोशिश की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications