न्यूजीलैंड दौरे पर कोहली की कही इस बात पर मिशेल जॉनसन ने उड़ाई खिल्ली
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड दौरा विराट कोहली के लिए हर मामले में भूलने लायक साबित हुआ। वे ना केवल बल्ले से विफल रहे बल्कि कप्तानी के तौर पर भी वनडे और टेस्ट में पूरी तरह मात खाई। इतना ही नहीं, रही सही कसर अंतिम टेस्ट में विराट कोहली के बर्ताव ने पूरी कर दी। जिसके चलते वे आलोचकों के निशाने पर आ गए।
अंतिम टेस्ट में कोहली ना केवल मैदान पर काफी कुछ बोलते हुए सुने और देखे गए बल्कि मैच के बाद प्रेस कांफ्रेस में भी उनका रूखा व्यवहार भी सबने देखा।

मिचेल जॉनसन ने उड़ाया कोहली का मजाक
इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेलने के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली के बयान का मजाक उड़ाया।
SL vs WI: 500वां मैच खेलकर कीरोन पोलार्ड ने रचा टी20 क्रिकेट में नया इतिहास
दरअसल हुआ यह कि विराट कोहली दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन कुछ शब्द बोलते हुए सुने गए थे। यह बात तब की है जब कीवी टीम की दूसरी पारी में भारत 131 रनों का बचाव कर रहा था। उस समय न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बिना किसी परेशानी के रन पर रन बनाए जा रहे थे।

कोहली के बयान पर छूटी हंसी-
विराट कोहली को इस दौरान अधिकतर मौकों पर स्लिप में फील्डिंग करते हुए देखा गया जहां उनको कहते हुए सुना गया, "जब इंडिया में ये लोग (न्यूजीलैंड की टीम) आएंगे, तब दिखा दूंगा,"यह बयान पिच पर रखे गए स्टंप मिक्स में से एक के माध्यम से सुना गया।
अपने खेल के दिनों में कोहली के पुराने दुश्मन और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बाएं हाथ के गेंदबाज जॉनसन, भारतीय कप्तान की टिप्पणी को देखकर हंसी से लोटपोट हो गए।

'इस बात ने मुझे हंसा दिया'
उन्होंने अपनी इंस्ट्राग्राम स्टोरी पर कोहली की एक तस्वीर शेयर की जिसमें कोहली का वह बयान लिखा था कि जब कीवी भारत में आएंगे तो मैं इनको अच्छा सबक सिखाऊंगा। इस बात की खिल्ली उड़ाते हुए जॉनसन ने लिखा- "इससे मुझे हंसी आ गई," इस तस्वीर को आप यहां पर देख सकते हैं।

कोहली-जॉनसन की दुश्मनी पुरानी
कोहली और जॉनसन के बीच झगड़ा 2014 में भारत के ऑस्ट्रेलिया पर शुरू हुआ था जब एडिलेड टेस्ट के दौरान, जॉनसन ने अपने गेंद को थ्रो करने के चक्कर में स्टंप के बजाए सीधा कोहली की बाजू में मारा था।
दर्द के साथ, कोहली ने खुद को ब्रश किया और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज से अगली बार से स्टंप को हिट करने की कोशिश करने के लिए कहा। कोहली ने अपने सामान्य आक्रामक अंदाज में बल्ले से बात करते हुए, एक ही टेस्ट मैच में बैक-टू-बैक सेंचुरी लगाई थी और उनके प्रयासों ने भारत को जीत के मुहाने पर ला खड़ा किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
