अमेरिकी ओपन : विकमायेर को हराकर फाइनल में पहुंची वोजनिएस्की
अपने करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में स्थान बनाने के लिए 19 साल की वोजनिएस्की ने बेल्जियम की यानिना विकमायेर को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से पराजित किया।
खिताबी मुकाबले में नौवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वोजनिएस्की का सामना बेल्जियम की किम क्लिसटर्स से होगा। क्लिसटर्स ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अमेरिका की सेरेना विलियम्स को 6-4, 7-5 से पराजित किया।
इस साल वाइल्डकार्ड के जरिए अमेरिकी ओपन में प्रवेश पाने वाली क्लिसटर्स ने 2005 में यह खिताब जीता था। वह दो साल के अंतराल के बाद टेनिस जगत में लौटी हैं।
वोजनिएस्की ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने वाली डेनमार्क की पहली महिला टेनिस स्टार हैं। जीत के बाद वोजनिएस्की ने कहा, "मैं अपनी खुशी बयां नहीं कर सकती। मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं इस मुकाम पर पहुंचकर बेहद रोमांचित हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications