कोरोना वायरस के बहाने रविचंद्रन अश्विन ने उड़ाया 'हिटमैन' रोहित का मजाक, सामने आया वीडियो
नई दिल्ली। चीन के लोगों को अपना शिकार बनाने के बाद अब कोरोना वायरल कई देशों में अपने पैर पसार चुका है। भारत में भी इसके 30 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। चीन के वुहान शहर से शुरू हुए इस वायरल से अबतक दुनिया में हजारों की माैत तो 1 लाख लोग इसकी चपेट में हैं। जहां लोगों में इसके लिए सावधानी बरतने की बात दिमाग में बैठी है तो कई लोग इसको लेकर मजाक बनाने से भी नहीं चूक रहे। फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन कोरोना वायरल को लेकर 'हिटमैन' रोहित शर्मा का मजाक उड़ाया जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ शेयर किया।

ऐसे उड़ाया मजाक
दरअसल, अश्विन ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज का एक पुराना वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अश्विन की अच्छी गेंदबाजी देख रोहित उनसे हाथ मिलाने के लिए आते हैं, लेकिन अश्विन का ध्यान कहीं ओर ही था और वह रोहित से हाथ नहीं मिला पाते हैं। अब अश्विन ने इसी वीडियो को वीडियो शेयर कर सभी को किसी से हाथ नहीं मिलाने की सलाह दी है। इसके हाथ ही रोहित शर्मा से हाथ नहीं मिलाने पर खुद को शाबाशी भी दी।

IPL में नजर आएंगे अश्विन
आईपीएल 2020 में रविचंद्रन अश्विन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले हैं। 2018 और 2019 में वह किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान थे लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें ट्रेड कर लिया है। वह भारतीय वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं और इसी वजह से आईपीएल में ही खेलते नजर आने वाले हैं। दूसरी तरफ रोहित शर्मा चोट की वजह से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के अंतिम मैच में उनके काफ में परेशानी हुई थी। उनके चोटिल होने के बाद से भारतीय टीम ने कोई मैच नहीं जीता है।
|
क्या है कोरोना वायरस
बता दें कि डब्ल्यूएचओ के मुताबिक तेजी से फैल रहे इस वायरस का संबंध सी-फूड से है। कोरोना वायरस से से लोग बीमार हो रहे हैं क्योंकि विषाणुओं का एक समूह है जो शरीर को सीधा इफेक्ट कर रहा है। यह वायरस ऊंट, बिल्ली तथा चमगादड़ सहित कई पशुओं में भी फैल रहा है। भारत में कोरोना वायरस का दायरा लगातार फैलता जा रहा है। अब तक की जानकारी में कम से कम 7 राज्य इसकी चपेट में हैं। जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, केरल, तेलंगाना, राजस्थान और हरियाणा शामिल हैं। वर्तमान में कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है लेकिन इसमें बीमारी के लक्षण कम होने वाली दवाइयां दी जा सकती हैं. कुछ अस्पताल एंटी-वायरल दवाओं का भी परीक्षण कर रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
