Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 111 रनों से हराया

सलामी बल्लेबाज टिम पेन के शानदार शतक की बदौलत सात मैचों की इस श्रृंखला में लगातार छठी जीत हासिल करने वाली मेहमान टीम ने एकदिवसीय मैचों के वरीयता क्रम में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलियाई टीम ने पेन (111) और माइकल हसी (65) की शानदार बल्लेबाजी के बूते निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाए।

जवाब में खेलने उतरी मेजबान टीम 41 ओवरों में 185 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। आस्ट्रेलिया की ओर से जेम्स होप्स ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि ब्रेट ली और नेथन ब्रेकन ने दो-दो विकेट हासिल किए।

अपने करियर के सातवें मुकाबले में शतक लगाने वाले पेन को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। श्रृंखला का सातवां और अंतिम मुकाबला रविवार को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+