इंग्लैंड की सधी शुरुआत (लीड-4)
खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 13 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 70 रन बना लिए थे। कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस 42 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 42 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि रवि बोपारा ने 37 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 25 रन बनाए थे।
इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति पर आठ विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए।
आस्ट्रेलिया की ओर से कैलम फग्र्यूसन ने सर्वाधिक 55 रन बनाए जबकि शेन वॉटसन ने 34 और कैमरून व्हाइट ने 42 रनों का योगदान दिया। टिम पेन ने भी 26 रन बनाए।
फग्र्यूसन ने 58 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए जबकि व्हाइट ने 66 गेंदों पर पांच बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा। वॉटसन ने 34 रन बनाने के लिए 49 गेंदों पर चार चौके लगाए जबकि पेन ने 44 गेंदों की मदद से दो चौके जड़े।
मिशेल जानसन ने 23 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 43 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली। नेथन हॉरिट्ज 10 रन पर नाबाद लौटे।
इंग्लैंड की ओर से ग्रीम स्वान और ल्यूक राइट ने दो-दो विकेट हासिल किए जबकि जेम्स एंडरसन, रेयान साइडबॉटम, टिम ब्रेसनन और बोपारा ने एक-एक सफलता हासिल की।
सात मैचों की श्रृंखला में मेहमान टीम 1-0 से आगे है। शुक्रवार को केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में उसने इंग्लैंड को चार रन से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications