संगकारा ने गंभीर से छीनी सर्वोच्च वरीय टेस्ट बल्लेबाज की कुर्सी
न्यूजीलैंड के साथ कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में अर्धशतक और दूसरी पारी में शतक लगाने के साथ ही संगकारा ने गंभीर को शीर्ष से हटा दिया। गंभीर बल्लेबाजों की तालिका में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
संगकारा अपने करियर में चौथी बार सर्वोच्च वरीयता प्राप्त बल्लेबाज की कुर्सी हासिल करने में सफल रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले दिसंबर 2007 में यह स्थान हासिल किया था। इसके बाद वह मार्च 2008 और जुलाई 2009 में इस मुकाम तक पहुंचे थे।
कोलंबो टेस्ट मैच की पहली पारी में 92 और दूसरी पारी में 96 रन बनाने वाले पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने भी टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में अपने करियर के अब तक के सर्वोच्च मुकाम तक पहुंच गए हैं।
जयवर्धने चार स्थान की छलांग के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। कोलंबो टेस्ट में शतक लगाने वाले थिलन समरवीरा भी चार स्थान की छलांग के साथ 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications