For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

महिला हॉकी विश्व कप: इटली को 3-0 से हराकर,भारत ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली। महिला हॉकी विश्व कप में भारत ने मंगलवार को इटली को 3-0 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई जहां उसका मुकाबला आयरलैंड से है। भारत ने शुरू से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी। पहले हाफ में भारत 1-0 से बढ़त बनाए रखने में सफल रहा। लालरेमसियामी ने नौवें मिनट में भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई और यह बढ़त भारत के लिए जीत के रास्ते खोलते गई।

इसके बाद तो भारतीय खिलाड़ी पूरे रंग में दिखे।दूसरा गोल नेहा गोयल ने तीसरे क्वार्टर के अंतिम पलों में पेनल्टी कॉर्नर पर किया।जिसके बाद का स्कोर 2-0 हो गया था। गोल के आत्मविश्वास की झलक खिलाड़ियों के खेल पर भी दिखा। वंदना कटारिया ने 55वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर का सही इस्तेमाल किया इसके बाद भारत की बढ़त 3-0 कर दी जो खेल के अंत तक कायम रही।

आयरलैंड से हिसाब चुकता करने का मौका:
भारत का क्वार्टर फाइनल तक का सफर आसान नहीं रहा।इंग्लैंड और अमेरिका के खिलाफ भारत ने ड्रा खेला। वहीं, आयरलैंड के खिलाफ भारत को 0-1 से हार मिली जिसके बाद भारत को इटली के खिलाफ मैच में करो या मरो की चुनौती झेलनी पड़ी। भारत के पास गुरूवार को मौका होगा कि वो आयरलैंड को हराकर हिसाब बराबर कर ले।

2015 के मैच से प्रेरणा:
अतीत के पन्ने पलटकर देखें तो 2015 के हॉकी विश्वकप में भारतीय महिला टीम ने इटली को मात दी थी।कप्तान रानी रामपाल ने मैच से पहले कहा था कि हम खुद पर पूरा भरोसा रखना होगा। हमें भरोसा है कि इटली की टीम को हमारी टीम मात दे देगी। हम 2015 के सेमीफाइनल से प्रेरणा ले सकते हैं।

Story first published: Wednesday, August 1, 2018, 9:12 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+