For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

महिला हॉकी विश्व कप: भारत के लिए 'करो या मरो' की चुनौती, इटली को हर हाल में देनी होगी मात

नई दिल्ली। महिला हॉकी विश्व कप में भारत के स्थिति गंभीर हो गई है।भारत को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इटली को हर हाल में हराना होगा। मंगलवार को भारत का मुकाबला इटली से है। यह मैच जीतने पर ही भारत को अंतिम-8 में प्रवेश मिलेगा।ऐसे में भारत को यह मैच जीतने के लिए पूरा दमखम दिखाना होगा। पूल-बी में शामिल भारतीय टीम का इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था, वहीं आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा।अमेरिका के खिलाफ भारत ने मैच ड्रा करा दिया जिसके चलते उसे प्लेऑफ में जगह मिली।

हर खिलाड़ी को करना होगा बेहतरीन प्रदर्शन:
महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल का कहना है कि 'हमें स्वयं पर ध्यान देने, अपनी क्षमता को बढ़ाने और इटली के खिलाफ अपने सकारात्मक खेल को दर्शाने की जरूरत है। इसमें कोई शक नहीं है कि यह प्लेऑफ मैच हमारे लिए करो या मरो का मुकाबला है। अगर हमें क्वॉर्टर फाइनल में कदम रखना है, तो हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।'

इटली का प्रदर्शन:
पूल मैच में इटली का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।इटली ने चीन के खिलाफ 3-0 से, दक्षिण कोरिया के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज की।नीदरलैंड्स के खिलाफ इटली को 1-12 से करारी हार का सामना करना पड़ा था।

2015 के मैच से प्रेरणा:
अतीत के पन्ने पलटकर देखें तो 2015 के हॉकी विश्वकप में भारतीय महिला टीम ने इटली को मात दी थी।कप्तान रानी रामपाल का कहना है कि हम खुद पर पूरा भरोसा रखना होगा। हमें भरोसा है कि इटली की टीम को हमारी टीम मात दे देगी। हम 2015 के सेमीफानल से प्रेरणा ले सकते हैं।

Story first published: Tuesday, July 31, 2018, 9:23 [IST]
Other articles published on Jul 31, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+