For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

महिला हॉकी: FIH Series Finals के खिताबी मुकाबले में भारत ने जापान को हराया

नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच सीरीज फाइनल्स (FIH) का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत ने इस सीरीज के फाइनल मुकाबले में जापान को 3-1 से हराकर फाइनल मैच अपने नाम कर लिया। आपको बता दें भारत इससे पहले भारतीय टीम ने नवंबर में होने वाले ओलिंपिक क्वालिफायर के लिए भी क्वालिफाई कर चुका है। रविवार को हिरोशिमा में हुए खिताबी मुकाबले में भारत की तरफ से रानी रामपाल तीसरे मिनट में, जबकि गुरजीत कौर ने 45वें और 60वें मिनट में गोल किया। वहीं, जापान की तरफ से कानोन ने 11वें मिनट में गोल किया।

हॉकी इंडिया ने इस जीत के बाद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा- 'भारत ने नर्व पर पकड़ बनाए रखी और जापान के खिलाफ नाखून चबाने वाले मुकाबले में गुरजीत के दम पर फाइनल मुकाबले में एक यादगार जीत दर्ज की।'

आपको बता दें कि इससे पहले भारत ने इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में चिली को 4-2 से मात देकर फाइनल में जगह पक्की की थी। इस मुकाबले में भारत की ओर से गुरजीत ने दो गोल किए थे। इसी जीत ने भारत को टोक्यो ओलंपिक के क्वालिफायर के अंतिम दौर में जगह दिलाई थी। गौरतलब है कि एफआईएच सीरीज फाइनल्स से शीर्ष दो टीमें साल के अंत में होने वाले 2020 ओलिंपिक क्वॉलिफायर के अंतिम दौर के लिए क्वॉलिफाइ करना था।

Story first published: Sunday, June 23, 2019, 17:28 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+