ओलंपिक-2016 : रियो डी जेनेइरो को मिली मेजबानी (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ब्राजील के इस शहर ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक परिषद द्वारा आयोजित मतदान के तीसरे और अंतिम दौर में मेजबानी अपने नाम कर लिया।
शिकागो मतदान के पहले चक्र में ही बाहर हो गया था और टोक्यो तीसरे चक्र में दावेदारी से बाहर हो गया।
दक्षिणी अमेरिका में ओलंपिक का यह पहला आयोजन होगा। वर्ष 2016 में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेल ब्राजील द्वारा वर्ष 2014 में फुटबाल विश्व कप की मेजबानी के ठीक दो वर्ष बाद होंगे।
ओबामा के कोपेनहेगन दौरे के बारे में व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने बताया था, "राष्ट्रपति सभी अमेरिकियों की ओर से शिकागो के समर्थन में अपील करेंगे।"
कोपनहेगन में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईओसी) के दो सदस्य गुयाना के इब्राहीम डियालो और फिनलैंड के साको कोवियो मौजूद नहीं थे। ऐसे में आईओसी के 103 सदस्य ही यहां उपस्थित रहे।
मेजबानी में का दावा करने वाले चारों देशों के सातों सदस्यों ने नियमत: मतदान में हिस्सा नहीं लिया। वहीं दक्षिण कोरिया के हून ही ली को आईओसी से निलंबित किया जा चुका है। ऐसे में पहले चरण में 95 सदस्यों ने ही मतदान किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications