Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ब्रैड हॉग ने बताए मौजूदा पीढ़ी में फैब फोर तेज गेंदबाजों के नाम, रबाडा शामिल नहीं

नई दिल्ली: वैश्विक महामारी के समय पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ब्रैड हॉग सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के सवालों के जवाब देने में बहुत समय बिता रहे हैं। हाल ही में ट्विटर पर एक सवाल और जवाब सत्र में, उन्होंने क्रिकेट से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए।

हम सभी जानते हैं कि बल्लेबाजी के मामले में जो रूट, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ और विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फैब फोर माना जाता है। हालांकि, गेंदबाजी विभाग में ऐसा कोई फैब फोर नहीं है।

ब्रैड हॉग ने चुने फैब-4 गेंदबाज

ब्रैड हॉग ने चुने फैब-4 गेंदबाज

ऐसे में जब फैन ने हॉग से पूछा कि विश्व क्रिकेट में इस समय आपके फैब फोन गेंदबाज कौन हैं तो दिलचस्पी बढ़ गई। ब्रैड हॉग ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने फैब फोर गेंदबाजों को चुनकर जवाब दिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पेसर्स मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस को फैब फोर में से दो के रूप में चुना। ब्रैग हॉग ने जिन दो अन्य खिलाड़ियों को चुना वह थे भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और न्यूजीलैंड के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट।

सचिन और कोहली में महान कौन, भारतीय क्रिकेटर ने कहा- 'दंगे करवाएंगे क्या आप'

रबाडा को नहीं किया शामिल-

रबाडा को नहीं किया शामिल-

49 वर्षीय चाइनामैन गेंदबाज ने कहा कि इन चार गेंदबाजों में खेल के तीनों प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकेट लेने और प्रदर्शन करने की क्षमता है।

हॉग ने सवाल के जवाब में ट्वीट किया- "कमिंस, स्टार्क, बुमराह और बोल्ट। ये चार ऐसे हैं जो सभी प्रारूपों में उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन कर सकते हैं।"

बता दें कि सभी चार पेसर अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए असाधारण प्रदर्शन कर रहे हैं।

बुमराह, बोल्ट, कमिंस और स्टॉर्क-

बुमराह, बोल्ट, कमिंस और स्टॉर्क-

पिछले कुछ वर्षों से, ये गेंदबाज अपने खेल में टॉप पर हैं और अपनी टीमों को कई जीत दिलाने में मदद की है। दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा इस श्रेणी के लिए एक और बढ़िया विकल्प थे, लेकिन ब्रैड हॉग ने उनको नहीं चुना।

बता दें कि हाल ही में इंग्लिश दिग्गज जॉस बटलर ने भी पैट कमिंस को अपना पसंदीदा बॉलर बताया था। उनके मुताबिक कमिंस दुनिया के नंबर एक बॉलर हैं।

Story first published: Sunday, March 29, 2020, 11:42 [IST]
Other articles published on Mar 29, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+