ये हैं वो 3 विदेशी बल्लेबाज जो IPL में लगा सकते हैं दोहरा शतक
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 हो पाएगा या नहीं, इसपर अभी तक आखिरी फैसला नहीं आया है। हालांकि बीसीसीआई के इरादों से ऐसा ही लग रहा है कि आईपीएल मैनेजमेंट किसी भी हाल में टूर्नामेंट आयोजित करने की सोच रहा है, चाहे वो फिर छोटा ही क्यों ना हों। कोरोना वायरस के चलते आईपीएल 15 अप्रैल तक स्थगित किया गया है जो 29 मार्च को शुरू होना था। खैर, आखिरी फैसला क्या रहता है यह देखना बाकी है। लेकिन आज हम बात करेंगे उन 3 विदेशी बल्लेबाजों की जो आईपीएल में दोहरा शतक लगाने का दम रखते हैं। काैन हैं ये विदेशी क्रिकेटर, आइए जानें-

1. डेविड वाॅर्नर
आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के धांसू ओपनर डेविड वाॅर्नर सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं। उनका जब बल्ला चलता है तो फिर गेंदबाज अपनी लय तक खो बैठता है। उन्होंने अबतक 126 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें 4 शतक के साथ 4706 रन बने हैं। वाॅर्नर का सर्वाधिक स्कोर 126 रन है। उन्होंने कुल 180 छक्के लगाए हैं। वॉर्नर ओपनिंग करने उतरते हैं और जिस तरह से वो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि वो आईपीएल में दोहरा शतक भी लगा सकते हैं।

2. क्रिस लिन
क्रिस लिन अभी तक कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा थे लेकिन 13वें सीजन की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीद लिया। क्रिस लिन भी ऐसे बल्लेबाज हैं जो ये कारनामा कर सकते हैं। उनके पास लंबे-लंबे छक्के लगाने की काबिलियत है और इसका नजारा वो बिग बैश लीग में दिखा चुके हैं। हालांकि लिन ने अभी तक आईपीएल में शतक नहीं लगाया है लेकिन आने वाले दिनों में वो काफी खतरनाक बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। एक सलामी बल्लेबाज होने के नाते उनके अंदर पूरी काबिलियत है कि वो भी आईपीएल में दोहरा शतक जड़ सकते हैं।

3. क्रिस गेल
विंडीज क्रिकेट टीम के ओपनर क्रिस गेल भले ही 40 साल के हो गए हों लेकिन उनका खेलना का अंदाज आज भी वैसा ही है। गेल कितना तेज खेलते हैं, इसका प्रमाण कई बार मिल चुका है। गेल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा है। उनमें इतना दम है कि वो दोहरा शतक भी लगा सकते हैं। गेल ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 6 शतक लगाए हैं और साथ ही सबसे ज्यादा 326 छक्के भी लगाए हैं। छक्के लगाने के मामले में उनके आसपास भी कोई नहीं है। गेल का आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर 175 रन है जो उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ बनाया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
