Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

1992 विश्व कप में अजीबोगरीब वायरस का शिकार थे जावेद मियांदाद, 28 साल बाद किया खुलासा

नई दिल्ली। अभी दुनियाभर में ऐसा माहाैल बना हुआ है कि लोग घरों से बाहर निकलने के लिए भी डर रहे हैं। वजह है कोरोना वायरस का फैला हुआ प्रकोप जिससे 4 लाख 86 हजार से ज्यादा लोग शिकार हो चुके हैं। पाकिस्तान में 1200 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जिसमें 9 की जान जा चुकी है। इस महामारी का इलाज अभी तक नहीं मिला है। इसे अबतक की सबसे खतरनाक बीमारी माना गया, लेकिन इस बीच पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने 28 साल बाद खुलासा किया है कि 1992 विश्व कप में वह भी अजीबोगरीब वायरस का शिकार थे।

फाइनल मैच में कर रहे थे असहज महसूस

फाइनल मैच में कर रहे थे असहज महसूस

जावेद मियांदाद ने कहा कि जब मैं उस फाइनल का वीडियो क्लिप देखता हूं तो यकीन नहीं होता कि हमने कैसे खिताब जीत लिया। जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तो शुरुआती विकेट जल्दी-जल्दी गिरते गए। मेरा इरादा क्रीज पर टिके रहने और अपना विकेट न गंवाने का था। जावेद मियांदाद ने आगे कहा, हालांकि बल्लेबाजी के दौरान मैं काफी असहज स्थिति में था। मैं वायरल इंफेक्शन से पीड़ित था, जिससे मेरी रनिंग पर असर पड़ रहा था।

हुआ था अजीबोगरीब वायरस

हुआ था अजीबोगरीब वायरस

उन्होंने आगे कहा कि अगर आपको ठीक से याद हो तो मैं पारी के अंत में अपने शॉट तक नहीं लगा पा रहा था। मैं समझ नहीं पा रहा था कि मुझे क्या हुआ है। मुझे कोई अजीबोगरीब वायरस हो गया था, जिसकी वजह से मुझे बेहद पसीना आता था। मैंने डाक्टरों से भी बात की। पारी के अंत तक तो मेरी स्थिति ऐसी थी कि मैं सिर्फ खड़ा ही था, शॉट नहीं लगा पा रहा था। दूसरे छोर पर इमरान खान थे, जिन्होंने पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी की और साझेदारी कर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

ऐसे जीते थे फाइनल

ऐसे जीते थे फाइनल

बता दें कि इमरान खान की अगुआई में तब पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को खिताबी मुकाबले में हराकर पहली बार विश्व कप अपने नाम किया था। इमरान खान और जावेद मियांदाद ने तीसरे विकेट के लिए 139 रन की अहम साझेदारी की थी। इमरान ने 110 गेंद पर 72 रन बनाए थे, जबकि मियांदाद ने 98 गेंदों में 58 रन का योगदान दिया। इंजमाम उल हक के 46 गेंद पर 42 रन और वसीम अकरम के 18 गेंद पर 33 रनों की बदौलत पाकिस्तान ने छह विकेट पर 249 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में इंग्लैंड की टीम 49.2 ओवर में सिमट गई और पाकिस्तान ने 22 रन से ये मैच जीत लिया।

Story first published: Friday, March 27, 2020, 14:47 [IST]
Other articles published on Mar 27, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+