धोनी को लेकर फैली झूठी खबर को देख भड़क उठीं साक्षी, कहा- शर्म आनी चाहिए
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते 14 अप्रैल तक पूरे देश में लाॅकडाउन की घोषणा की गई है। ऐसे में मुश्किल में फंसे कुछ लोगों की सहायता के लिए कई बड़ी हस्तियां सामने आईं। खबर आई कि भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने भी दिहाड़ी मजदूरों की सहायता के लिए पुणे के एक गैर-सरकारी संगठन मुकुल माधव फाउंडेशन पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट को एक लाख रुपए की मदद दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग धोनी की आलोचना करने लगे कि 800 करोड़ के मालिक होने पर भी सिर्फ इतना कम दान किया। इस बीच धोनी पत्नी साक्षी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि ये खबर गलत है। उन्होंने मीडिया पर भी भड़ते हुए जिम्मेदारी से काम लेने की सलाह दी और झूठी खबरें ना फैलाने के लिए कहा।

साक्षी ने किया ये ट्वीट
एक ट्वीट में साक्षी सिंह रावत ने लिखा, "मैं सभी मीडिया हाउसों से अनुरोध करती हूं कि वे इस तरह के संवेदनशील समय में झूठी खबरें करना बंद करें! आपको शर्म आनी चाहिए ! मुझे आश्चर्य है कि जिम्मेदार पत्रकारिता कहां गायब हो गई है! "

आई थी ये खबर
बता दें कि खबर आई थी कि एक एनजीओ 12.50 लाख रुपए का फंड जमा करना चाहती थी, धोनी ने इस फंड में एक लाख की मदद की। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। बीसीसीआई अध्यक्ष साैरव गांगुली ने वंचित परिवारों को वर्तमान परिदृश्य के मद्देनजर योगदान देने के लिए 50 लाख का चावल दिया। तो वहीं सचिन तेंदुलकर ने भी 50 लाख रूपए दान किए, जिसमें 25 लाख उन्हें राज्य सरकार जबकि 25 लाख ही केंद्र सरकार की सहायता के लिए दिए।

कोहली भी हैं निशाने पर
सोशल मीडिया पर सिर्फ धोनी ही नहीं, बल्कि कप्तान विराट कोहली को भी निशाना बनाया जा रहा है। कोहली ने अभी तक कोई दान नहीं किया। ऐसे में लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
