डेविस कप में बढ़ी भारत की उम्मीदें
सोमदेव देवबर्मन और रोहन बोपन्ना ने अपने मुक़ाबले जीत कर भारत को 11 साल बाद डेविस कप विश्व ग्रुप में जगह बनाने के क़रीब ला दिया.
दोनों ने दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ डेविस कप विश्व ग्रुप प्ले ऑफ मुकाबले के पहले दिन अपने-अपने एकल मैच जीतकर भारत की स्थिति काफी मजबूत कर दी.
सोमदेव ने दक्षिण अफ़्रीक के एलिस पार्क इंडोर एरिना में पहले सिंग्लस में इयान वान डेर मर्व को 7-6, 6-3, 6-4 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई.
इसके बाद बोपन्ना ने एक सेट से पिछड़ने के बाद ज़ोरदार वापसी करते हुए रिक डि वोएस्ट को 2-6, 6-4, 6-2, 6-4 से हराकर भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया.
भारत अगर कल युगल मुकाबले में भी जीत दर्ज करता है तो 11 साल के बाद विश्व ग्रुप में जगह बना लेगा.
पहले सेट में बुरी तरह हारने के बावजूद बोपन्ना ने हार नहीं मानी और एटीपी रैंकिंग में अपने से बेहतर रैंकिंग वाले खिलाड़ी के खिलाफ अगले तीनों सेट जीतकर मैच भी अपने नाम कर लिया.
रिक की एटीपी रैंकिंग 189 है जो बोपन्ना से 99 स्थान बेहतर है.
इससे पहले अमेरिकी ओपन में अच्छा प्रदर्शन करके यहां पहुंचने वाले सोमदेव के खेल में परिपक्वता दिखी और उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को दो घंटे दस मिनट में पराजित किया.
सोमदेव ने केवल एक ब्रेक प्वाइंट का सामना किया और उन्होंने अधिकतर समय बेसलाइन का खेल खेला.
भारत का दक्षिण अफ़्रीका के साथ डबल्स मुक़ाबला शनिवार को खेला जाना है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
