विश्व मुक्केबाजी : अंतिम-8 दौर में पहुंचे विजेंदर (लीड-1)
विश्व वरीयता क्रम में दूसरे वरीय मुक्केबाज के तौर पर विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे विजेंदर ने मंगलवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कनाडा के स्टीव रोल्स को 4-2 से मात दी।
पहले दौर में विजेंदर 0-1 से पीछे चल रहे थे लेकिन दूसरे और तीसरे दौर में उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया और मैच अपने नाम कर लिया।
विजेंदर के अलावा एक अन्य भारतीय मुक्केबाज दिनेश कुमार (81 किलोग्राम भार वर्ग) ने भी अंतिम आठ में जगह बना ली है।
विजेंदर इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के अंतिम-8 दौर में जगह बनाने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज हैं। यह पहला मौका है जब भारत के दो मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं।
अगले दौर में विजेंदर की भिड़ंत युक्रेन के मुक्केबाज सर्गेई देरेनव्यानचेंको से होगी। सर्गेई ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तुर्की के अदेम कीलिची को पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications