नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 11वां सीजन 7 अप्रैल से 27 मई तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए आज और कल (27, 28 जनवरी) को बेंगलुरु में नीलामी हो रही है। जिसमें कुल 578 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। हालांकि सभी टीमें अपना गेम प्लान बना चुकी होंगी। सभी टीमों ने खिलाड़ियों को लेकर अपना गेम प्लान बना लिया होगा। आज हम आपको आईपीएल की नीलामी के बारे में वो सब बताने जा रहे हैं जो आप जानना चाहते हैं।
नीलामी कैसे होगी?
खिलाड़ियों को उनकी भूमिकाओं के आधार पर ग्रुप में बांटा जाएगा। नीलामकर्ता खिलाड़ी के नाम की घोषणा करेगा और टीमें खिलाड़ी के आधार मूल्य से नीलामी करना शुरू करेंगी। टीमों के प्रतिनिधित्व अपने टीम के पैडल को उठाकर नीलामी के लिए बोली लगाएंगे। जो टीम सबसे ज्यादा बोली लगाएगी वो अपनी टीम में खिलाड़ी को शामिल करने में सफल होगी। नीलामी तब तक जारी रहेगी जब तक अन्य टीमें हार न मान ले और नीलामकर्ता खिलाड़ी के बिकने की घोषणा न कर दे।
राइट टू मैच कार्ड (आरटीएम) क्या है?
राइट टू मैच कार्ड सभी फ्रेंचाइजियों को दिया गया है। यह उनके पास नीलामी के दौरान बिक चुके अपने पुराने खिलाड़ी को खरीद सकने का मौका होगा। उन्हें इसके लिए खिलाड़ी को खरीदने के लिए नीलामी खत्म होने के बाद लगी सबसे ऊंची बोली की बराबरी करनी होगी। उदाहरण के लिए यदि केकेआर ने गंभीर को रीटेन न करने का निर्णय लिया है और अब अगर नीलामी के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद उनके लिए सबसे बड़ी बोली लगाती है। तो केकेआर आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर उन्हें रीटेन कर सकती है।
जो खिलाड़ी नहीं बिके उनके साथ क्या होगा?
नहीं बिकने वाले खिलाड़ी दोबारा पूल में शामिल होंगे जब पहली बार का पूल खत्म होगा। नीलामकर्ता टीमों को विकल्प देगा कि उनकी किस खिलाड़ी में रूचि है जो बिका नहीं है। इसके बाद वह खिलाड़ी की दोबारा नीलामी करेगा और इस बार उसका आधार मूल्य आधा कर दिया जाएगा। दूसरी बार भी जो खिलाड़ी नहीं बिकेंगे वह आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड कहलाएंगे। यानी वह खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे।
नीलामी की अर्थव्यवस्था
फ्रेंचाइजी: 8
नकद हाथ में: 422.5 करोड़ रुपये
कितने खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा- अधिकतम 182
नीलामी पूल कुल खिलाड़ी: पूल में 578
कितने भारतीय: 360
नीलामी स्थान: आईटीसी रॉयल गार्डनिया, बेंगलुरु
नीलामकर्ता: रिचर्ड मैडली
कौन हैं नीलामीकर्ता मैडली:
वेल्स के दूसरी पीढ़ी के नीलामी कर्ता मैडली ने सरे क्रिकेट लीग खेला है। उन्होंने 1978 में लंदन के बोल्ड स्ट्रीट के फिलिप्स सन और नीले के साथ अपने नीलामी कैरियर का शुभारंभ किया था। वह वर्तमान में क्रिस्टी, न्यूयॉर्क के साथ कार्यरत हैं। आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने आईपीएल की नीलामी के लिए 2008 में मैडली को भारत लाए थे। तब से वे ही आईपीएल नीलामी का जिम्मा संभाले हुए हैं।
किस टीम के पास बचा है कितना पैसा?
राजस्थान रॉयल्स: 67.5 करोड़ रुपये
किंग्स इलेवन पंजाब: 67.5 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद: 59 करोड़ रुपये
कोलकाता नाइट राइडर्स: 59 करोड़ रुपये
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू: 49 करोड़ रुपये
चेन्नई सुपर किंग्स: 47 करोड़ रुपये
दिल्ली डेयरडेविल्स: 47 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस: 47 करोड़ रुपये
नीलामी का समय और लाइव कहां देखेंः-
नीलामी सुबह 9 बजे से शुरू होगी। आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 HD पर टीवी पर देख सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के लिए हॉटस्टार पर देख सकते हैं।