नई दिल्ली। 9 साल बाद हो रहे कबड्डी वर्ल्ड कप में दक्षिण कोरिया से मिली हार के बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 54-20 से हरा दिया है।
ग्रुप ए के तीसरे मुकाबले में भारत का मुकाबला आस्ट्रेलिया से था। कोरिया से हुए मुकाबले सबक लेते हुए इस मैच में भारतीय टीम ने अपना डिफेंस मजबूत रखा और ऑस्ट्रेलियाई रेडर्स को एक भी अंक नहीं मिलने दिया।
भारत ने कहा- अपने फायदे के लिए UN का दुरुपयोग कर रहा है पाक
जब ऑस्ट्रेलिया के 4 अंक थे तब उनकी पूरी टीम ऑल आउट हो गई। उस समय भारत के 6 अंक थे।
खेल के 10वें मिनट तक पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम दोबारा ऑल आउट हो गई। इसके बाद भारत 20 अंक और ऑस्ट्रेलिया 2 अंक थे।
मसूद पर चीन ने दी सफाई, कहा- विचार के लिए मिला कमेटी को समय
भारतीय टीम पहले ही मैच में 32 -7 के भारी अंतर से आगे हो गई। भारतीय टीम के रेड से 18 और ऑस्ट्रेलिया को 7 अंक मिले। टैकल प्वाइंट के मामले में भी भारत ऑस्ट्रेलिया से आगे रहा। भारत को इसमें 10 अंक मिले और ऑस्ट्रेलिया का इसमें खाता नहीं खुला।
बात दूसरे हाफ की करें तो भारतीय टीम की आक्रामक शुरूआत के चलते पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम फिर से आउट हो गई। फिर भारत का स्कोर 35-7 का हो गया।
भारतीय खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलियाई डिफेंस को मौका नहीं दिया। 40 मिनट के खेल में भारतीय टीम ने 35 अंकल रेड, 8 अंक ऑल आउट, 1 अंक अतिरिक्त और 10 अंक टैकल से हासिल किए।
बोले राजनाथ- जवाब देते वक्त गोलियां नहीं गिनेगा भारत
ऑस्ट्रेलियाई टीम को सिर्फ 20 अंक से ही संतोष करना पड़ा।
इस जीत के बाद भारतीय टीम स्कोर बोर्ड में टॉप पहुंच चुकी है। इस मैच में जीत के साथ भारत को 5 अंक हासिल हुए हैं। वहीं दक्षिण कोरिया से हुए मैच में भारत को सिर्फ 1 अंक मिले थे।
भारत का अगला मैच 11 अक्टूबर को बांग्लादेश से है।