हॉकी विश्व कप : स्पेन ने भारत को 5-2 से हराया (लीड-2)
नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। हॉकी विश्व कप में स्पेन ने गुरुवार को नेशनल स्टेडियम में खेले गए पूल बी के अहम मुकाबले में मेजबान भारत को 5-2 से हरा दिया। प्रतियोगिता में भारत की यह लगातार दूसरी हार है जबकि स्पेन ने दूसरी जीत दर्ज की है। भारत ने पहले पूल मुकाबले में पाकिस्तान को 4-1 से हराया था लेकिन दूसरे मुकाबले में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 5-2 से करारी शिकस्त मिली थी।
स्पेन ने अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका 4-2 के अंतर से हराया था जबकि दूसरे मुकाबले में उसे पाकिस्तान के हाथों 1-2 के अंतर से हार मिली थी।
इस मैच की बात करें तो स्पेन की टीम मध्यांतर तक 2-0 की बढ़त बनाए हुए थी। मध्यांतर से पहले अल्बर्ट साला ने 19वें और पाबलो अमाट ने 35वें मिनट में गोल किया था।
मध्यांतर के तुरंत बाद भारत के संदीप सिंह ने 39वें मिनट में पेनॉल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को पहली सफलता दिलाई लेकिन दो मिनट बाद पाउ क्योमादा ने एक और गोल ठोककर स्पेन को 3-1 की बढ़त दिला दी।
स्पेन का आक्रमण लगातार जारी रहा। एक मिनट बाद ही रोमन एलग्रे ने एक और शानदार गोल करके स्पेनिश टीम मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
इसके बाद भारतीय टीम और बौखला गई। इसी का नतीजा था कि उसने लगातार तीन पेनॉल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन संदीप सिंह एक को भी गोल में नहीं बदल सके। मैच के 43वें मिनट में गुरविंदर सिंह चांडी ने एक बेहतरीन फील्ड गोल करके स्कोर को 4-2 कर दिया। अगले 24 मिनट तक दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला चलता रहा।
खेल 67वें मिनट में स्पेन को गोल करने का एक और मौका मिला जिसे क्योमादा ने अपने हाथ से जाने नहीं दिया। इस तरह स्पेन 5-2 की बढ़त के साथ मैच समाप्त करने में सफल रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications