Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड 2010 (तैराकी) : पदक से चूके वीरधवल खड़े

खड़े 22.87 सेकेंड का समय निकालकर चौथे स्थान पर रहे जबकि जापान के रामारू हारादा 22.84 सेकेंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे।

इससे पहले वीरधवल ने 22.98 सेकेंड में 50 मीटर की दूरी नापकर हीट में तीसरा स्थान हासिल कर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।

भारत की ओर से खड़े फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रहे जबकि अन्य ने निराश किया।

100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में संदीप सेजवाल ने 1 मिनट 03.67 सेकंड में अपने हीट में तीसरा स्थान हासिल किया लेकिन इसके बावजूद वह फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके।

इसी प्रकार 200 मीटर बैकस्ट्रोक में रोहित राजेंद्र 2 मिनट 12.79 सेकेंड और रेहान पोंचा ने 2 मिनट 18.16 सेकेंड का समय निकाला।

रोहित राजेंद्र को हीट में छठा जबकि रेहान पोंचा को पांचवां स्थान हासिल हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 15, 2010, 20:25 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+