Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बहराइच: अमेरिकी छात्राओं ने खेली कबड्डी, भारतीय सभ्यता और संस्कृति पर करने आई हैं रिसर्च

बहराइच। अमेरिका के कई शहरों से 16 छात्राओं का दल बहराइच पहुंचा है। ये दल देहात संस्था के साथ सेंक्चुरी क्षेत्र में स्थित गांवों में लोगों के रहन-सहन का अध्ययन करने के लिए भ्रमण कर रहा है। छात्राओं ने नई बस्ती गांव में पहुंचकर बाल अधिकार मंच की स्थिति जानी और छात्राओं की शिक्षा व्यवस्था को नजदीक से देखा। इसके बाद थारू गांव लोहरा पहुंचकर इन विदेशी छात्राएं थारू सभ्यता और संस्कृति से परिचित हुईं। ये दल पांच दिन तक बहराइच के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेगा।

देहात संस्था के मुख्य कार्यकारी डॉ. जीतेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि अमेरिका के न्यूयार्क, न्यूजर्सी, कैलीफोर्निया और अटलांटा विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रही 16 सदस्यीय छात्राओं का दल बहराइच पहुंचा। दल की अगुवाई अमेरिकन स्टडी सेंटर, दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. अजीम ए खान, गौतम मेढ़, अर्चना मेढ़ और भाना सिंह कर रही हैं। इन प्रोफेसरों की अगुवाई में छात्राएं बहराइच पहुंची। पहले दिन इन सभी ने मिहींपुरवा विकास खंड की नई बस्ती के गांव पहुंचकर देहात संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों का अध्ययन किया।

बाल अधिकार मंच के पदाधिकारियों से मुलाकात कर इन छात्रों ने उनसे संवाद स्थापित किया और शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन आदि सेवाओं की स्थिति जानी। अमेरिका में बाल अधिकार की स्थिति कैसी है, इस मुद्दे पर मंच के पदाधिकारियों और छात्रों ने अमेरिकन छात्राओं से फोन के माध्यम से भी सवाल जवाब किए। इसके बाद इन छात्रों ने कबड्डी के तौर तरीकों को भी जाना। फिर बाल अधिकार मंच और अमेरिकन छात्राओं के बीच कबड्डी का आयोजन हुआ और इन छात्रों ने कबड्डी का लुत्फ उठाते हुए थारू सभ्यता और संस्कृति को भी नजदीक से देखा।

Story first published: Wednesday, November 15, 2017, 11:45 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+