Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हैडिन और पोंटिंग की बदौलत जीता आस्ट्रेलिया

आस्ट्रेलिया ने जीत के लिए जरूरी 246 रन 47.2 ओवरों में चार विकेट खोकर बना लिए। हैडिन ने अपनी 121 गेंदों की पारी के दौरान सात चौके और पांच छक्के लगाए। यह उनका दूसरा एकदिवसीय शतक है। इससे पहले उन्होंने 109 रनों की एकमात्र शतकीय पारी खेली थी।

शेन वॉटसन (15) के सस्ते में पेवेलियन लौटने के बाद हेडिन और पोंटिग ने दूसरे विकेट के लिए 151 रनों की बहुमूल्य साझेदारी निभाई। पोंटिग ने अपनी 71 गेंदों की तेज पारी के दौरान नौ मौकों पर गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा।

कैमरून व्हाइट 36 गेंदों पर तीन चौकों की सहायता से 25 और एडम वोग्स 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों ने 18 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई। माइकल हसी (9) ने निराश किया।

इससे पहले, मिशेल जानसन (41/3) और रेयान हैरिस (48/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के सभी बल्लेबाजों को 46.2 ओवरों में 245 रन के कुल योग पर पेवेलियन लौटा दिया था।

कीवी टीम की ओर से रॉस टेलर (62) ने एकमात्र अर्धशतक लगाया। इसके अलावा गारेथ हॉपकिंस ने 51 गेंदों पर तीन चौकों और दो शानदार छक्कों की सहायता से 45 रनों का योगदान दिया। अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी स्कॉट स्टायरिश ने भी 41 रन जोड़े।

आस्ट्रेलिया की ओर से वॉटसन ने दो और डगलस बोलिंगर ने एक सफलता हासिल की। इस जीत के साथ आस्ट्रेलियाई टीम ने पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड ने हेमिल्टन में खेला गया पहला मैच जाती था जबकि आस्ट्रेलिया ने नेपियर में जीत हासिल की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+