वेबसाइट 'न्यूज आफ द वर्ल्ड' के मुताबिक रूनी के साथ जूतों का करार करने वाली कंपनी ने करारनामे में बकायदा इस बात का उल्लेख किया है कि विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने की स्थिति में वह बोनस के हकदार होंगे।
रूनी के लिए विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इसी की बदौलत वह इस वर्ष दिसंबर में फीफा के 'वर्ष के सर्वश्रेष्ठ' खिलाड़ी का सम्मान हासिल कर सकते हैं।
सबसे अधिक गोल करने की दौड़ में रूनी को फर्नाडो टोरेस, डेविड विला और लुइस फैबियानो जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़ना होगा।
विश्व कप के किसी एक संस्करण में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक गोल करने का रिकार्ड गैरी लिनेकर के नाम दर्ज है। लिनेकर ने 1986 में मैक्सिकों में कुल छह गोल किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।