हॉकी विश्व कप : सर्वाधिक गोल करने का रिकार्ड हॉलैंड के लिटजेंस के नाम
विश्व कप के किसी एक संस्करण में सर्वाधिक गोल करने की सूची में दूसरा नाम भारत के राजिंदर सिंह और आस्ट्रेलिया के जे स्टेसी के नाम है। सिंह ने 1982 में भारत में खेले गए विश्व कप में कुल 12 गोल किए थे जबकि स्टेसी ने 1998 में इतने ही गोल लगाए थे।
हॉलैंड के पेनाल्टी कार्नर विशेषज्ञ ताएकी ताएकेमा का नाम इस सूची में तीसरे स्थान पर है। ताएकेमा ने 2006 में कुल 11 गोल लगाए थे। इस विश्व कप में ताएकेमा के नाम अब तक चार गोल दर्ज हो चुके हैं।
स्पेन के इग्नासियो एस्कुदे, हॉलैंड के टाको वान डेन होनेर्ट, अर्जेटीना के जोर्ग लोंबी और पाकिस्तान के सोहैल अब्बास 10-10 गोलों के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। एस्कुदे ने यह कारनामा 1990 में, होनेर्ट ने 1994 में तथा लोंबी और अब्बास ने 2002 विश्व कप में सर्वाधिक गोल किए थे।
विश्व कप में सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल करने का रिकार्ड आस्ट्रेलिया के नाम दर्ज हो गया है। आस्ट्रेलियाई टीम ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका को नेशनल स्टेडियम में 12-0 के अंतर से हराया। इससे पहले यह रिकार्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications